लखनऊ में घर बनाने का सुनहरा मौका; LDA के 460 भूखंडों के लिए 9 अगस्त से होगा पंजीकरण, जानिए क्या है प्रक्रिया?
लखनऊ में घर बनाने का सुनहरा मौका; LDA के 460 भूखंडों के लिए 9 अगस्त से होगा पंजीकरण, जानिए क्या है प्रक्रिया? अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि कुल 460 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है. By ETV Bharat Uttar Prad…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में घर बनाने का सुनहरा मौका; LDA के 460 भूखंडों के लिए 9 अगस्त से होगा पंजीकरण, जानिए क्या है प्रक्रिया?
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि कुल 460 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 7, 2026 at 9:24 PM IST
लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण एक बार फिर अनंत नगर योजना के 460 भूखंडों का पंजीकरण खोलने जा रहा है. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिये हैं. जिसके तहत 09 अगस्त से 09 सितम्बर 2026 तक भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा. इसमें आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि कुल 460 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है. इसमें 200 वर्गमीटर के 23, 162 वर्गमीटर के 12 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 425 भूखंड शामिल हैं.
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड पर 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनंत नगर योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा. योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है. जिसमें अच्छी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जा रही हैं. योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी. वहीं, लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा.
अनंत नगर योजना में पहले 04 चरणों में लगभग 1700 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है. जिसमें 35 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कराके प्रतिभाग किया था. पांचवें चरण में आशीष खंड के 460 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है. उपाध्यक्ष ने बताया कि रविवार से पोर्टल लाइव हो जाएगा और लोग 09 सितम्बर, तक भूखंडों के लिए पंजीकरण करा सकेंगे.
आवेदन के लिए लोगों को एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर लॉगिन करके पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी. जिसके बाद भूखंड के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा. सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के मध्य भूखंडों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : लखनऊ की अनंत नगर योजना में 637 प्लॉट्स की इस डेट पर लॉटरी; 10 गुना से ज्यादा पंजीकरण
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Video: लखनऊ में ठेला हटाओ अभियान से मुख्य सड़क खाली, कॉलोनी का रास्ता जाम

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाया गया, अगले आदेशों तक नहीं लगेगा टोल - lucknow kanpur expressway director removed toll cancelled

20 दिन में 5वीं मरम्मत, सवालों के घेरे में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, देखें ग्राउंड रिपोर्ट


