वाराणसी: चितईपुर में पानी भरे गड्ढे में पलटा ऑटो, वीडियो देखकर मेयर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
वाराणसी: चितईपुर में पानी भरे गड्ढे में पलटा ऑटो, वीडियो देखकर मेयर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार बनारस में सवारी से भरा ऑटो पलट गया. वीडियो देखने के बाद मेयर अशोक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर PWD अधिकारियों को जमकर फटकार…

सौजन्य से:- ETV Bharat
वाराणसी: चितईपुर में पानी भरे गड्ढे में पलटा ऑटो, वीडियो देखकर मेयर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
बनारस में सवारी से भरा ऑटो पलट गया. वीडियो देखने के बाद मेयर अशोक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर PWD अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 7, 2026 at 9:09 PM IST
वाराणसी: वाराणसी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर पानी भरे होने के कारण सवारी से भरी ऑटो पलटती हुई दिख रही है. यह वीडियो वाराणसी के चितईपुर का है. वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम के दावों पर जहां सवाल खड़े हुए, तो वाराणसी के मेयर मौके पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तलब कर जमकर फटकार लगाई.
बरसात के पहले शहर भर के गड्ढों को दुरुस्त करना था, जिससे राहगीरों को कोई दिक्कत न हो, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही बनारस के राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई.
PWD की लापरवाही से सड़क पर हुआ जलजमाव: इसका नज़ारा शहर के चितईपुर इलाके में नजर आई जहां रोड नगर निगम के दायरे में जरूर है, लेकिन इसके मेंटेनेंस की पूरी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग की है. पीडब्ल्यूडी विभाग के नाला सही से न बनवाने के कारण जलजमाव हो गया और पूरे दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होती रहीं. लेकिन यह मामला तब बढ़ा जब उन घटनाओं में ऑटो पलटने का वीडियो सामने आया. वीडियो देखने के बाद नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को फटकार लगाई और जल्द से जल्द इस समस्या को खत्म करने की बात कही.
मेयर अशोक तिवारी की फटकार बनी चर्चा का विषय: जिस तरह से मेयर अशोक तिवारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगा रहे थे, वह भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बारे में नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम और पीडब्ल्यूडी दोनों समन्वय के साथ काम करते हैं. पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण राहगीरों को दिक्कतें हुईं, जिसके बाद नगरायुक्त और महापौर ने स्थलीय निरीक्षण किया और समस्याओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. सड़क की मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है, जिससे राहगीरों को किसी तरीके की कोई दिक्कत न हो.
यह भी पढ़ें- भक्ति की अगाध शक्ति ! रूस की मारिया मॉडलिंग छोड़ बनीं संन्यासी, भक्ति से लास्ट स्टेज के कैंसर को मात देने का दावा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


