कल का मौसम: 8 अगस्त को यूपी के इन 28 जिलों के लिए IMD की बड़ी चेतावनी, लेटेस्ट अपडेट में जानें अपने जिले का हाल
Kal ka Mausam : यूपी में मानसून अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अगस्त के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी करते…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
Kal ka Mausam : यूपी में मानसून अभी थमने वाला नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 अगस्त के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग का कहना है कि गंगा के मैदानी इलाकों पर सक्रिय मानसूनी प्रवाह के कारण अगले चार से पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों को जलभराव, बिजली गिरने और तेज बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
आईएमडी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त को बारिश सबसे ज्यादा सक्रिय रहेंगी. वहीं 9 और 10 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी. इसका मतलब है कि फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत नहीं हैं. आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, जालौन और हमीरपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में कम समय में अधिक बारिश होने से निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नदी-नालों के उफान पर आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.
इन जिलों में भी तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग ने वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा और झांसी में भी भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिल सकती है. इसलिए लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. आईएमडी के अनुसार, गंगा के मैदानी क्षेत्रों पर मजबूत मानसूनी प्रवाह बना हुआ है. इसी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिलेंगी. प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, अमेठी और सुल्तानपुर जैसे जिलों में पूरे दिन बादल छाए रहने और कई दौर की बारिश होने की संभावना है.
Advertisement
पश्चिमी यूपी भी रहेगा बारिश की चपेट में
हालांकि पूर्वांचल में बारिश का असर ज्यादा रहेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रहेगा. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी. आईएमडी ने कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर और झांसी में भी भारी बारिश की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में किसानों और आम लोगों को जलभराव से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान इटावा जिले में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई. इटावा तहसील में 126 मिमी और चकरनगर में 120 मिमी वर्षा दर्ज हुई. इसके अलावा मिर्जापुर में 89.2 मिमी, वाराणसी में 85.6 मिमी और लखनऊ में 78.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इससे साफ है कि प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है. आईएमडी का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहेगा. यही वजह है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी.
लोगों के लिए जरूरी सलाह
- भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें.
Advertisement
- बिजली चमकने पर खुले स्थानों में न रुकें.
- जलभराव वाले रास्तों से होकर वाहन न निकालें.
- नदी और नालों के किनारे जाने से बचें.
- मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें.
- किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई है.
फिलहाल बारिश से राहत नहीं
ताजा पूर्वानुमान से साफ है कि उत्तर प्रदेश में मानसून अभी पूरी ताकत के साथ सक्रिय है. 8 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के कई जिलों में बारिश होगी, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा बना रहेगा. ऐसे में लोगों को अगले 24 घंटे मौसम को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है.
AMP URL
imd-weather-update-8-august-up-heavy-rain-alert-Monsoon Update kal ka mausam samachar lclg
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर: पनीर के नाम पर कहीं आप "जहर" तो नही खा रहे हैं, ऐसे करें जांच

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे: धंसती रहीं PNC की बनाईं सड़कें, फाइलों में कैद होकर रह गए राइट्स के सुझाव - lucknow kanpur expressway constructed by pnc infratech agra poor road work

पूरे उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी; मॉनसून की कमी को रोकने के लिए अपेक्षित वर्षा


