होमशिक्षा-करियरगोरखपुर को नई सौगात, लालडिग्गी पार्क के पीछे बनेगा हाईटेक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बैंक्वेट हॉल - gorakhpur laldiggi park commercial complex banquet hall project
शिक्षा-करियर

गोरखपुर को नई सौगात, लालडिग्गी पार्क के पीछे बनेगा हाईटेक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बैंक्वेट हॉल - gorakhpur laldiggi park commercial complex banquet hall project

गोरखपुर को नई सौगात, लालडिग्गी पार्क के पीछे बनेगा हाईटेक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बैंक्वेट हॉल गोरखपुर के लालडिग्गी पार्क के पीछे 34.47 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बैंक्वेट हॉल परियोजना जल्द शुर…

Jagran के अनुसार7 अगस्त 2026 को 01:18 pm बजे
गोरखपुर को नई सौगात, लालडिग्गी पार्क के पीछे बनेगा हाईटेक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बैंक्वेट हॉल
 - gorakhpur laldiggi park commercial complex banquet hall project

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर को नई सौगात, लालडिग्गी पार्क के पीछे बनेगा हाईटेक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बैंक्वेट हॉल

गोरखपुर के लालडिग्गी पार्क के पीछे 34.47 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बैंक्वेट हॉल परियोजना जल्द शुरू होगी। नगर निगम द्वारा व ...और पढ़ें

HighLights

- लालडिग्गी पार्क के पीछे आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनेगा।

- परियोजना लागत लगभग 34.47 करोड़ रुपये है।

- इसमें दुकानें, फूड कोर्ट और बैंक्वेट हॉल होंगे।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लालडिग्गी पार्क के पीछे प्रस्तावित आधुनिक कमर्शियल कांप्लेक्स एवं बैंक्वेट हाल परियोजना अब धरातल पर उतरने की ओर बढ़ रही है। नगर निगम ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अंतिम चरण में है, जबकि भवन का आर्किटेक्चरल डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है।

डीपीआर को अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए सबसे पहले परिसर में मौजूद पुराने भवन और पानी की टंकी को ध्वस्त कर भूमि को निर्माण योग्य बनाया जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत लगभग 34.47 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली इस बहुउद्देश्यीय परियोजना में शासन के निर्देशों के अनुरूप बदलाव किया गया है। प्रारंभिक योजना में यहां मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा आवासीय भवन का प्रस्ताव था, लेकिन संशोधित योजना में बैंक्वेट हाल को शामिल किया गया है।

नगर निगम का मानना है कि इस बदलाव से भवन का उपयोग अधिक प्रभावी होगा और शहर को व्यावसायिक गतिविधियों के साथ सामाजिक आयोजनों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भवन के भूतल और प्रथम तल पर 40 व्यावसायिक दुकानें होंगी विकसित

करीब चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस कांप्लेक्स का डिजाइन आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भवन के भूतल और प्रथम तल पर कुल 40 व्यावसायिक दुकानें विकसित की जाएंगी।

दूसरे तल पर कार्यालयों के साथ फूड कोर्ट और पुस्तकालय की सुविधा होगी, जबकि ऊपरी तल पर अत्याधुनिक बैंक्वेट हाल बनाया जाएगा। इसके अलावा भवन में स्टिल्ट पार्किंग (भूतल पर बनी खुली पार्किंग) की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे आगंतुकों और व्यापारियों को वाहन पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी निजी एंबुलेंस, नशे में था चालक

नगर निगम की आय बढ़ाने का भी बनेगा प्रमुख स्रोत

यह परियोजना शहर में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ निगम की आय बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। दुकानों और अन्य व्यावसायिक परिसरों से मिलने वाले राजस्व के अलावा बैंक्वेट हाल के संचालन से भी निगम को नियमित आय प्राप्त होगी। वहीं, शहरवासियों को विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक आधुनिक और सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा।

परियोजना की डीपीआर अंतिम चरण में है और भवन का डिजाइन तैयार किया जा चुका है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले परिसर में स्थित पुराने भवन और पानी की टंकी को हटाया जाएगा। डीपीआर को अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण एजेंसी के माध्यम से कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। इससे शहर के मध्य स्थित यह क्षेत्र आधुनिक व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों का नया केंद्र बन सकेगा।

-अमित शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें