'मैं गा नहीं सकता, लेकिन बुरे लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं', लखनऊ में कलाकारों से बोले सीएम योगी - cm yogi cant sing but can bulldoze wrongdoers in lucknow
'मैं गा नहीं सकता, लेकिन बुरे लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं', लखनऊ में कलाकारों से बोले सीएम योगी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सीएम योगी ने कलाकारों से बातचीत की। कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया…

सौजन्य से:- Jagran
'मैं गा नहीं सकता, लेकिन बुरे लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं', लखनऊ में कलाकारों से बोले सीएम योगी
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में सीएम योगी ने कलाकारों से बातचीत की। कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया और सीएम के बुलडोजर एक्शन की तारीफ करते हुए उन्हें 'बुलडोजर बाबा' कहा, जिस पर सीएम ने हास्यपूर्ण जवाब दिया।
HighLights
- लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने कलाकारों से बातचीत की।
- कलाकारों ने सीएम योगी के बुलडोजर एक्शन की सराहना की।
- सीएम योगी ने कहा, मैं गलत लोगों पर बुलडोजर चला सकता हूं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर विधानभवन के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले आठ राज्यों के कलाकारों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरकारी आवास पर संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की तस्वीर पेश की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है। संवाद के दौरान कलाकारों ने अयोध्या और लखनऊ घूमने की इच्छा जताई। जम्मू-कश्मीर की श्रुति ने श्रीराम मंदिर के दर्शन की इच्छा बताई। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को कलाकारों के अयोध्या भ्रमण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हर भारतीय को देश की विशालता, विविधता, संस्कृति और खान-पान को जानने के लिए यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने श्रेष्ठ भारत के लिए एकता के साथ सुरक्षा को भी जरूरी बताया।
कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर का रउफ व डोंगरी, महाराष्ट्र का नमन व डिंडी, अरुणाचल का पराई, त्रिपुरा का डारलॉन्ग, बिहार का झिंझिया, मध्य प्रदेश का गुदुमबाजा, गुजरात का तलवार रास, छत्तीसगढ़ का रेला पाटा और उत्तर प्रदेश का कथक प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री ने कलाकारों और कोरियोग्राफरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलाकारों ने उत्तर प्रदेश की व्यवस्था और मिले सम्मान की सराहना करते हुए अयोध्या-काशी में दर्शन की व्यवस्थाओं के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया।
बुलडोजर बाबा कहने पर मुस्कुराए सीएम
छत्तीसगढ़ के कलाकार कुलभूषण चंद्राकर ने बताया कि वहां मुख्यमंत्री योगी को ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से जाना जाता है। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बोले बुलडोजर पसंद है ना आपको? आप गा सकते हैं, मैं गा नहीं सकता, लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं। कुलभूषण ने करीब 15 वर्ष पहले अयोध्या आने की बात कही तो मुख्यमंत्री ने कहा कि तब की अयोध्या और आज की अयोध्या में जमीन-आसमान का अंतर है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

जौनपुर में रविवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, CM योगी आदित्यनाथ हो सकते हैं शामिल - jaunpur kanwar yatra helicopter flower shower cm yogi may attend

अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे CM योगी: हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन, संतों के कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल - Ayodhya News

शार्क के साथ सेल्फी, रंग-बिरंगी मछलियों को हाथों से खिलाया दाना, स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर जू पहुंचे 6 हजार से अधिक पर्यटक


