लखनऊ में सौतेली बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार - lucknow stepfather arrested for minor stepdaughter rape
लखनऊ में सौतेली बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार लखनऊ के सरोजनीनगर में एक सौतेले पिता को नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी रामबाबू रावत को न्य…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में सौतेली बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार
लखनऊ के सरोजनीनगर में एक सौतेले पिता को नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी रामबाबू रावत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके खिलाफ पहले भी मारपीट का मामला दर्ज था।
HighLights
- लखनऊ में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।
- सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी रामबाबू रावत को गिरफ्तार किया।
- आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड।
संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सरोजनीनगर पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक, 14 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गहरू निवासी रामबाबू रावत (35) ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई।
शनिवार को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी रामबाबू रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी मारपीट और गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

'मैं गा नहीं सकता तो बुरे लोगों पर बुलडोजर चला देता हूं', सीएम योगी ने चुटीले अंदाज में कलाकार को दिया जवाब

कैंट के तत्कालीन इंस्पेक्टर पर दर्ज केस में चार्जशीट: प्रयागराज में कोर्ट के आदेश पर भी 14 महीने तक नहीं लिखी थी FIR, 8 महीने चली विवेचना - Prayagraj (Allahabad) News


