शार्क के साथ सेल्फी, रंग-बिरंगी मछलियों को हाथों से खिलाया दाना, स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर जू पहुंचे 6 हजार से अधिक पर्यटक
शार्क के साथ सेल्फी, रंग-बिरंगी मछलियों को हाथों से खिलाया दाना, स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर जू पहुंचे 6 हजार से अधिक पर्यटक सबसे अधिक भीड़ मछलीघर में रही. भालू बाड़े के बाहर बच्चों की भीड़ उमड़ी. वॉक इन एवियरी का भी लिया…

सौजन्य से:- ETV Bharat
शार्क के साथ सेल्फी, रंग-बिरंगी मछलियों को हाथों से खिलाया दाना, स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर जू पहुंचे 6 हजार से अधिक पर्यटक
सबसे अधिक भीड़ मछलीघर में रही. भालू बाड़े के बाहर बच्चों की भीड़ उमड़ी. वॉक इन एवियरी का भी लिया आनंंद.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 15, 2026 at 11:06 PM IST
कानपुर : स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रदेशभर में जश्न का माहौल है. शनिवार को कानपुर चिड़ियाघर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. जू के बाहर शनिवार को इस खास दिन पर रोज की अपेक्षा दर्शकों की कई गुना भीड़ रही. तेज चटक धूप और उमस के बावजूद वन्यजीवों के दीदार के लोगों में जबर्दस्त दीवानगी दिखी.
जू के रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (प्रशासन) फिरोज खान ने बताया, शनिवार शाम तक प्राणिउद्यान में कुल 6473 दर्शक आए. जिसमें सबसे अधिक भीड़ केवल मछलीघर में रही. यहां दर्शकों ने शार्क वाले एक्वेरियम में सेल्फी ली, तो वहीं रंग-बिरंगी मछलियों को अपने हाथों से दाना खिलाया.
भालू देख रोमांचित हुए पर्यटक : इसके अलावा भालू बाड़े के बाहर बच्चों की भीड़ उमड़ी. भालू ने अपनी गतिविधियों से दर्शकों का दिल जीता. यहां आकर दर्शकों ने पूरे दिन में 1000 से अधिक वन्यजीवों का दीदार किया. वॉक इन एवियरी में दर्शक जहां बाड़े के अंदर चलते रहे, तो वहीं उनके सामने कई तरह के पक्षी खुले घूमते रहे. पिछले साल 4300 दर्शक ही 15 अगस्त पर कानपुर जू घूमने आए थे.
जल्द दिखेंगे कई नए बदलाव: निदेशक कानपुर जू कन्हैया पटेल ने बताया, बहुत जल्द दर्शकों के लिए झील के आसपास व्यू प्वाइंट्स को शुरू किया जाएगा. जिससे दर्शक झील की प्राकृतिक सुंदरता व जलीय जीवों को देख सकेंगे. इसके साथ ही सर्दी शुरू होते ही हम नेचर ट्रेल की शुरुआत कर देंगे. जिसमें दर्शकों को झील के किनारे बसे प्राकृतिक जंगल में चलने-फिरने व घूमने का मौका मिलेगा.
जानिए 15 अगस्त को कब-कब कितने दर्शक आए:
यह भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर में अर्चकों का बदला ड्रेस, सभी पीले उत्तरीय वस्त्र में आए नजर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे CM योगी: हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन, संतों के कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल - Ayodhya News

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर: MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें

प्रयागराज में अल-जायका चिकन कार्नर सील, 9280 बिरयानी व हरीश भोजनालय को नोटिस - prayagraj food raids aljayka sealed 9280 biryani noticed


