जौनपुर में रविवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, CM योगी आदित्यनाथ हो सकते हैं शामिल - jaunpur kanwar yatra helicopter flower shower cm yogi may attend
जौनपुर में रविवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, CM योगी आदित्यनाथ हो सकते हैं शामिल जौनपुर में विधायक रमेशचंद्र मिश्र द्वारा आयोजित कांवर यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री यो…

सौजन्य से:- Jagran
जौनपुर में रविवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, CM योगी आदित्यनाथ हो सकते हैं शामिल
जौनपुर में विधायक रमेशचंद्र मिश्र द्वारा आयोजित कांवर यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।
HighLights
- विधायक रमेशचंद्र मिश्र की कांवर यात्रा पर पुष्प वर्षा।
- हेलीकॉप्टर से कांवरियों पर होगी भव्य पुष्प वर्षा।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। विधायक रमेशचंद्र मिश्र द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर निकाली जाने वाली कांवर यात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए हेलीकॉप्टर से रविवार को पुष्प वर्षा होगी। पुष्प वर्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विधायक द्वारा 16 अगस्त को विकासखंड बक्शा के छंगापुर स्थित बाबा चौरेश्वरनाथ धाम, आदि गंगा गोमती के तट से कांवर यात्रा का शुभारंभ आठ बजे होगा। लगभग 30 किलोमीटर की यह यात्रा 17 अगस्त को महराजगंज विकासखंड के कंधी गांव स्थित सई नदी तट पर बाबा करसूलनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, आरती व विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी।
विधायक ने यात्रा को दिव्य व भव्य बनाने के लिए सीएम को पत्र लिखकर यात्रा में शामिल कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की मांग की थी। जिसपर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर दिया है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
जिला प्रशासन ने चौरेश्वरनाथ धाम छंगापुर से लेकर करसूलनाथ धाम कंधी तक पूरे यात्रा मार्ग का रूट चार्ट के साथ ही साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों में जुट गया है।
चकरियहवा घाट पर कांवरियों पर होगी पुष्प वर्षा
विधायक रमेशचंद्र मिश्र द्वारा हजारों शिवभक्तों के साथ आदि गंगा गोमती नदी के तट स्थित चौरेश्वरनाथ धाम से सई नदी तट पर स्थित करशूलनाथ धाम करछुली तक निकाली तक कांवर यात्रा निकाली जाएगी।
जहां बदलापुर खुर्द गांव से गुजरी पीली नदी के चकरियहवा घाट के पुल पर कांवरियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा दिन में दो बजे की जाएगी। विधायक ने कहा कि कांवर यात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्प यात्रा कराकर मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक कर दिया है। सीएम द्वारा स्वयं पुष्प वर्षा करने की संभावना है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे CM योगी: हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन, संतों के कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल - Ayodhya News

शार्क के साथ सेल्फी, रंग-बिरंगी मछलियों को हाथों से खिलाया दाना, स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर जू पहुंचे 6 हजार से अधिक पर्यटक

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर: MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें


