अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे CM योगी: हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन, संतों के कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल - Ayodhya News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ayodhya - Yogi Adityanath Ayodhya Visit | Hanumangarhi & Ramjanmabhoomi Darshan अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे CM योगी:हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन, संतों के कार्य…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ayodhya
- Yogi Adityanath Ayodhya Visit | Hanumangarhi & Ramjanmabhoomi Darshan
अयोध्या में 3 घंटे रहेंगे CM योगी:हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन, संतों के कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा संतों के कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
सीएम योगी दोपहर 12:20 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:30 से 12:40 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। 12:45 से 12:55 बजे तक महंत राजू दास के गुरु महंत संत रामदास के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
रामजन्मभूमि में दर्शन, दिगंबर अखाड़े के कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से 1:10 बजे तक श्रीरामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 1:15 से 2 बजे तक दिगंबर अखाड़ा में परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज के 23वें पुण्य-स्मृति महामहोत्सव में शामिल होंगे।
संत रविदास मंदिर और समाधि स्थल पर पुष्पांजलि
सीएम योगी दोपहर 2:35 से 2:45 बजे तक रायगंज स्थित संत रविदास मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 2:50 से 3 बजे तक परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि देंगे।
मुख्यमंत्री शाम 3:10 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

शार्क के साथ सेल्फी, रंग-बिरंगी मछलियों को हाथों से खिलाया दाना, स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर जू पहुंचे 6 हजार से अधिक पर्यटक

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर: MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें

प्रयागराज में अल-जायका चिकन कार्नर सील, 9280 बिरयानी व हरीश भोजनालय को नोटिस - prayagraj food raids aljayka sealed 9280 biryani noticed


