होमधर्म-आस्थापूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर: MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें
धर्म-आस्था

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर: MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें

- Hindi News - National - Rain Alert: Heavy Rainfall In UP, MP & Bihar Flood Situation Updates पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर:MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें -…

bhaskar.com के अनुसार15 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर:  MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- National

- Rain Alert: Heavy Rainfall In UP, MP & Bihar Flood Situation Updates

पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर:MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें

- कॉपी लिंक

यूपी में बारिश से गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में बादल फटने के बाद बाढ़ से दो शेल्टर बह गए। हादसे में 5 सैन्यकर्मी लापता हैं। अपर सुबनसिरी में लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हुई।

मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में बारिश जारी है। एमपी के 12 जिलों और राजस्थान के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल में बिलासपुर-सोलन सीमा के पास लैंडस्लाइड से 114 सड़कें बंद हैं। 30 जून से बारिश से जुड़े हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

ओडिशा में भारी बारिश से 6 जिलों में बाढ़ आ गई। प्रशासन ने 41 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 429 गांव प्रभावित हुए हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…

अपडेट्स

- कॉपी लिंक

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में भारी बारिश के कारण NH-49 पर भूस्खलन हुआ, स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- कॉपी लिंक

IMD ने शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में 18 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।

इस इलाके में तेज हवाएं चलेंगी जिनकी रफ्तार 35 से 45kmph होगी। कभी-कभी ये 55kmph तक पहुंच सकती है। इस दौरान मछुआरों को मंगलवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा 16 और 17 अगस्त को कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में भी भारी बारिश हो सकती है।

- कॉपी लिंक

सिक्किम प्रशासन ने ग्यालशिंग जिले के युक्सम सब-डिविजन के तहत 11-रिम्बी टिम्ब्रोंग GPU में हाल ही में हुए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तुरंत दूसरी जगह भेजने का निर्देश दिया है।

पश्चिमी सिक्किम के रिम्बी और सिंगलिटम गांवों में भारी भूस्खलन को लेकर डर पैदा हो गया है। कई घर खतरे की चपेट में हैं और रिम्बी में लगभग 28 परिवारों के खतरे में होने की खबर है।

- कॉपी लिंक

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में बादल फटने के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन में कुछ सेना के 5 जवान लापता हो गए। सेना के मुताबिक, दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। सेना ने राहत और बचाव के लिए कई टीमें और हेलिकॉप्टर लगाए हैं।

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी से भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिन भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के 2 जिलों में आज मौसम का ऑरेंज और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के देहरादून केंद्र के अनुसार, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट है। यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें