यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी छात्रों से संवाद करेगी। इसके लिए विवि-कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 'सार्थक युवा संवाद' अभियान चलाया जाएगा। लखनऊः अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी युवाओं से संवाद…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी चुनाव से पहले बीजेपी छात्रों से संवाद करेगी। इसके लिए विवि-कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 'सार्थक युवा संवाद' अभियान चलाया जाएगा।
लखनऊः अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बीजेपी युवाओं से संवाद शुरू करेगी। इसके लिए विवि-कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 'सार्थक युवा संवाद' अभियान चलाया जाएगा।
बीजेपी युवा मोर्चा को सौंपा गया जिम्मा
जेन-Z आंदोलन के बाद से खुद प्रधानमंत्री युवाओं से संवाद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अलावा उन्होंने वड़ोदरा में युवाओं से संवाद किया था। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मेरठ के एक विश्वविद्यालय में युवाओं से बात की थी। अब यह सिलसिला बरकरार रखने का जिम्मा बीजेपी युवा मोर्चा को सौंपा गया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी जल्द गठित होगी। इसके बाद बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया जाएगा।
युवाओं को मिलेगा ज्यादा समय
तय योजना के मुताबिक, युवा संवाद में प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान दोतरफा संवाद होगा। अतिथि कम समय में अपनी बात रखेंगे और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा समय दिया जाएगा। इसमें वे सवाल करने के साथ अपनी राय भी रख सकेंगे।
युवाओं पर फोकस क्यों ?
यूपी की आबादी करीब 24.5 करोड़ है। इनमें करीब 8 करोड़ यानी 32-33 प्रतिशत युवा है। इसे ही देखते हुए बीजेपी युवा संवाद शुरू कर रही है। इनमें युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर बात होगी। साथ ही रोजगार, शिक्षा और अन्य समस्याओं पर चर्चा कर अजेंडा तैयार करने में मदद मिलेगी। फोकस इस पर होगा कि चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जा सके।
लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News

डॉ. मेधा कुलकर्णी कौन हैं? उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाने की जिम्मेदारी, पद मिलते ही पीएम को दिया भरोसा


