डॉ. मेधा कुलकर्णी कौन हैं? उत्तर प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाने की जिम्मेदारी, पद मिलते ही पीएम को दिया भरोसा
Who is Medha Kulkarni: भाजपा ने यूपी चुनाव से पहले सह-प्रभारी के नाम का ऐलान किया है। इसमें मेधा कुलकर्णी का नाम शामिल है। वे प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाने में योगदान देंगी। लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भा…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Who is Medha Kulkarni: भाजपा ने यूपी चुनाव से पहले सह-प्रभारी के नाम का ऐलान किया है। इसमें मेधा कुलकर्णी का नाम शामिल है। वे प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाने में योगदान देंगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इस क्रम में पार्टी ने प्रदेश में प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी की है। जारी की गई सूची में डॉ. मेधा कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। उनके अलावा जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से इस सूची को हरी झंडी दी गई है। अब इन नेताओं को यूपी में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने के लिए रणनीति तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। ये नेता यूपी के सियासी मैदान में उतर कर हवा को पकड़ने और उसे पार्टी के पक्ष में मोड़ने के लिए रणनीति तैयार करने का काम करेंगे।
कौन हैं मेधा कुलकर्णी?
मेधा कुलकर्णी राज्यसभा सदस्य हैं। वे मूल रूप से महाराष्ट्र से आती हैं। उनका पूरा नाम मेधा विश्राम कुलकर्णी है। वह कोथरूड की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में अबासाहेब गरवारे कॉलेज, कार्वे रोड, पुणे से बीएससी की पढ़ाई की। इसके बाद आदर्श बीएड कॉलेज से वर्ष 1991 में बीएड की डिग्री हासिल की। वर्ष 1994 में उन्होंने एमएड की पढ़ाई पूरी की।
मेधा कुलकर्णी ने वर्ष 2021 में एसपीपीयू विश्वविद्यालय पुणे से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वे मूल रूप से प्रोफेसर के तौर पर काम करती हैं। वर्तमान समय में वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। अब उन्हें यूपी जैसे बड़े राज्य में सह प्रभारी का प्रभार दिया गया है।
पार्टी की तैयारियां तेज
यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की तैयारियां तेज है। पार्टी ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर एक्टिवेट करने और मजबूत बनाने की रणनीति पर काम तेज किया है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ हर रोज जिलों में कार्यक्रमों में भाग लेकर विधानसभा स्तर तक अपनी पहुंच बढ़ाने के प्रयास में हैं। विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास से लेकर नियुक्ति पत्र के वितरण तक के कार्यक्रमों के जरिए सीएम योगी प्रदेश में राजनीतिक माहौल को गरमाने में लगे हैं।
भाजपा अपने संगठन को मजबूत कर जमीनी स्तर पर टोह लेकर उचित रणनीति तैयार करने की योजना बना रही है। जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। हर वोटर तक सरकार के काम को पहुंचाने की रणनीति पर पार्टी काम करती दिख रही है।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News

यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त

वैश्विक शहरों की लिस्ट में वाराणसी 832वें पायदान पर, रैंकिंग का जान लें महत्व भी - varanasi ranks 832nd in global cities index by oxford economics


