होमक्राइमग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत
क्राइम

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों ने कूदकर अपन…

ABP News के अनुसार24 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

सौजन्य से:- ABP News

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां एक स्लीपर बस में चलते हुए भीषण आग लग गई. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस से छलांग लगा दी. इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नोएडा पुलिस ने इसकी पुष्टि की है.

ये हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में दयानतपुर गांव के पास हुआ. बस ग्रेटर नोएडा की ओर से आगरा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया.

यह भी पढ़ें: UP: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा हमला, बोले- 'जनता से...'

शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया था कि आग का पता चलते ही चालक ने बस को किनारे रोक दिया और कई यात्री बाहर निकल गए. पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट में भी यात्रियों के कूदकर जान बचाने की जानकारी दी गई थी. लेकिन अब नोएडा पुलिस से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में नौ यात्रियों की मौत हो चुकी है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है. सीएम ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

कुछ ही मिनटों में फैल गयी आग

बस में कुछ यात्री आग तेजी से फैलने के कारण अंदर ही फंस गए उन्हें उतरने का मौका नहीं मिला. मरने वालों में बुजुर्ग महिला एयर दिव्यांग बच्चे शामिल हैं. घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस दिल्ली से महोबा जा रही थी, जिसका नंबर BR 32 PA 8647 है. राज कल्पना ट्रैवल्स की बस बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबक बस में आग लगने के बाद धुंआ और उंची लपटें उठती देख सवारियों में अफरा-तफरी मच गयी थी. ड्राईवर ने तेजी से एक्सप्रेसवे के किनारे बस रोकी तो कई यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई है. उधर कुछ लोगों का कहना है कि बस में से पटाखे फूटने की आवाजें आ रहीं थीं. टोल कर्मियों के मुताबिक डबल डेकर बस देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगी. एक्सप्रेसवे की निजी सुरक्षा टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की.

आग के कारणों का पता नहीं

बस में आग के चलते आधे घंटे से अधिक जेवर टोल और फलैदा कट के पास ट्रैफिक रोक दिया गया. आग पर काबू पाने के बाद ट्रैफिक शुरू किया गया. बस में आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल सका है. चार से पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

यह भी पढ़ें: महोबा: 60 रुपये के लिए मां की हत्या! बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें