होमशिक्षा-करियरलखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News
शिक्षा-करियर

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Weather Alert | Heavy Rain Forecast & Temperature Drop In 21 Districts LIVEलखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश:गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश:  गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- UP Weather Alert | Heavy Rain Forecast & Temperature Drop In 21 Districts

LIVEलखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश:गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट

- कॉपी लिंक

यूपी में 3 दिन बाद फिर मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, गोंडा, महराजगंज, उन्नाव, प्रयागराज में बारिश हुई। गोंडा में सुबह 4 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 घंटे में जिले में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। प्

जौनपुर में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन घंटे में जिले में 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बुधवार को गोरखपुर, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर और जालौन समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हुई। वाराणसी में शाम 4.30 बजे मौसम बदल गया। आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। लखनऊ में अलग-अलग इलाकों में बरसात हुई।

फतेहपुर में गलियां तालाब बन गई हैं। सीतापुर में बारिश के बीच छत की रेलिंग भराभराकर नीचे बने गणेश पंडाल पर गिर गई। हादसे में एक महिला का मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को 58 जिलों में बारिश की संभावना है। वाराणसी-प्रयागराज समेत 17 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

वैज्ञानिकों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण 24 से 27 सितंबर के बीच भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में अब तक 6% कम बारिश दर्ज की गई है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में हुई है। यहां कोटे से 75% तक कम बारिश हुई है।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से वापस लौटने लगा है। अब उत्तर प्रदेश से भी मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में बने नए मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।27-28 सितंबर तक पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

गुरुवार को कहां होगी बारिश, जानिए

यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें