होमशिक्षा-करियरयूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त
शिक्षा-करियर

यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त

यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त बीजेपी ने यूपी चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. बीजेपी ने यूपी में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है. वही…

ABP News के अनुसार23 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त

सौजन्य से:- ABP News

यूपी चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त

बीजेपी ने यूपी चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. बीजेपी ने यूपी में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है. वहीं 4 सह-प्रभारी भी नियुक्त किए हैं.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. पार्टी संगठन स्तर पर काफी मजबूती से तैयारियों में जुट गई है. पार्टी द्वारा पदाधिकारियों की नए सिरे से नियुक्ति की जा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी ने चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं.

बीजेपी ने यूपी में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है. वहीं उत्तराखंड के लिए पार्टी ने राम माधव को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा यूपी के लिए बीजेपी ने 4 सह-प्रभारी भी बनाए हैं. इसमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा का नाम शामिल है.

CM पुष्कर धामी ने विकास योजनाओं के लिए दी 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

अन्य राज्यों में भी बीजेपी ने बनाए प्रभारी

बीजेपी ने अन्य राज्यों कर्नाटक, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए भी प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की है. पार्टी ने हरीश द्विवेदी को कर्नाटक और बिहार का प्रभारी बनाया है. साथ ही स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है.

इनके अलावा बीजेपी की ओर से विनय सहस्त्रबुद्धे को दिल्ली बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है. वहीं तरूण चुग को गुजरात और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है.

उत्तराखंड में किसे मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

बता दें कि उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी और अरविंद मेनन के साथ सासंद बांसुरी स्वराज को सप-प्रभारी बनाया गया है. इन नियुक्तियों के बाद पार्टी ने संगठन मजबूती की ओर अहम कदम उठाया है.

बता दें कि लिस्ट में जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है. इसके अलावा महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है. साथ ही अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति कर अहम फैसला लिया है.

बलरामपुर: DJ के शोर से स्कूल में बच्ची की मौत, CCTV में कैद दर्दनाक हदासा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें