होमशिक्षा-करियरसंभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News
शिक्षा-करियर

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sambhal - Sambhal Akash Kumar TGT Physical Education Appointment | Yogi Adityanath संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र:टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र:  टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Sambhal

- Sambhal Akash Kumar TGT Physical Education Appointment | Yogi Adityanath

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र:टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती

- कॉपी लिंक

संभल के सैंधरी गांव निवासी आकाश कुमार का टीजीटी शारीरिक शिक्षा विषय में चयन होने के बाद बुधवार को गृह जिले लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मंच पर बुलाकर अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा और अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी थीं।

आकाश को अपने ही जिले के जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सतपुरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती मिली है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने और गृह जिले में तैनाती से परिवार में खुशी का माहौल है।

सीएम ने मंच पर बुलाकर सौंपा नियुक्ति पत्र

मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 3,567 नवनियुक्त प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी कार्यक्रम में संभल के सैंधरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे आकाश कुमार का नाम मंच से पुकारा गया। मुख्यमंत्री ने आकाश को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गृह जिले में तैनाती से खुशी दोगुनी

नियुक्ति पत्र लेकर बुधवार को संभल पहुंचे आकाश का परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों ने स्वागत किया। उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना परिवार के लिए गर्व की बात है। वहीं, गृह जिले में ही तैनाती मिलने से परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है।

संभल के 10 अभ्यर्थियों को मिली शिक्षक पद पर नियुक्ति

जिला विद्यालय निरीक्षक सीपी सिंह के नेतृत्व में संभल के 10 चयनित अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचे थे। इनमें आकाश कुमार के अलावा जीवन दीप कौशिक, जगपाल और गुलशन को संभल जिले में ही तैनाती मिली है।

छह अन्य चयनित अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में नियुक्ति दी गई है। राहुल राय और भावना राठौर को बागपत, अब्दुल शारिक को बुलंदशहर, प्रिंसी चौधरी को बरेली, सुमित कुमार को रामपुर और मनीषा को सहारनपुर में तैनाती मिली है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें