होमशिक्षा-करियरIndependence Day: लखनऊ में शान से लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; तस्वीरें
शिक्षा-करियर

Independence Day: लखनऊ में शान से लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; तस्वीरें

Independence Day: लखनऊ में शान से लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; तस्वीरें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण क…

Amar Ujala के अनुसार16 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
Independence Day: लखनऊ में शान से लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; तस्वीरें

सौजन्य से:- Amar Ujala

Independence Day: लखनऊ में शान से लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण; तस्वीरें

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान किया। राज्यपाल ने शिक्षा, किसानों और कमजोर वर्गों के विकास को सभी की जिम्मेदारी बताया।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में तिरंगा फहराया और सलामी ली।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक साथ ‘भारत माता की जय’ के जयघोष गूंजा, तो तिरंगे की छांव में नई पीढ़ी का राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प एक साथ दिखाई दिया। स्वतंत्रता दिवस पर लगभग 1.41 करोड़ बच्चों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान और वंदेमातरम् के सामूहिक गायन में सहभागिता की।

सुबह से ही विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगे रहे। तिरंगे, फूलों और रंग-बिरंगी सजावट के बीच बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य, नाटक और तिरंगा रैली के माध्यम से आजादी के अमर नायकों के त्याग और बलिदान को याद किया।

तिरंगे को सलामी देते बच्चों का उत्साह और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को भावनात्मक और राष्ट्रप्रेरक स्वर दिया। इन आयोजनों ने यह संकल्प भी मजबूत किया कि शिक्षा से सशक्त नई पीढ़ी ही विकसित, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार करेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें