8th Pay Commission: क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा 8वां वेतन आयोग? क्या कहता है पिछला रिकॉर्ड - up 8th pay commission preelection implementation possible
8th Pay Commission: क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा 8वां वेतन आयोग? क्या कहता है पिछला रिकॉर्ड केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है, जो मई 2027 में आ सकती है। ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
8th Pay Commission: क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा 8वां वेतन आयोग? क्या कहता है पिछला रिकॉर्ड
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है, जो मई 2027 में आ सकती है। ...और पढ़ें
HighLights
- केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
- उत्तर प्रदेश में 8वां वेतन आयोग केंद्र के बाद ही लागू होगा।
- यूपी सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 8th Pay Commission News: केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स इस समय 8वें वेतन आयोग की सिफारिश का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 8वां वेतन आयोग मई 2027 में केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार यह फैसला लेगी कि आखिर फिटमेंट फैक्टर कितना हो और न्यूनतम वेतन कितनी हो। केंद्रीय कर्मचारियों से इतर उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को भी अब 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। राज्य में 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को सैलरी मिल रही है।
अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या राज्य सरकार चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का तोहफा दे सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर यूपी सरकार कब 8वें वेतन लागू कर सकती है और वेतन आयोग को लागू करने के संबंध में यूपी सरकार के पिछले रिकॉर्ड क्या करते हैं।
UP में क्या है वेतन आयोग के लागू होने का रिकॉर्ड?
उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक 8वें वेतन आयोग से जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पिछले रिकॉर्ड को देखें तो राज्य सरकार केंद्र सरकार के बाद तुरंत फैसला लेती है और अपने कर्मचारियों को तोहफा देती है।
बात करें 7वें वेतन आयोग की तो उत्तर प्रदेश सरकार ने 7वां वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मंजूरी 13 दिसंबर 2016 को दी थी और इसे 1 जनवरी 2017 से लागू किया था। वहीं, 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मंजूरी अगस्त 2008 में दी गई थी और इसे 1 दिसंबर 2008 से शुरू किया गया था, लेकिन इसे लागू 1 जनवरी 2006 से किया गया था। कर्मचारियों को बकाया राशि भी दी गई थी।
UP में कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
उत्तर प्रदेश में 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा, इस संबंध में राज्य सरकार ने किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई और ना ही इस संबंध में यूपी कैबिनेट में अभी तक किसी प्रस्ताव को लेकर कोई मंजूरी दी गई है। पिछले रिकॉर्ड को देखें दो उसके अनुसार यूपी सरकार केंद्र सरकार के बाद ही 8वां वेतन आयोग लागू कर सकती है। यानी केंद्र सरकार जब 8वां वेतन आयोग लागू करेगी उसके बाद ही यूपी सरकार इसे लागू कर सकती है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी पंचायत चुनाव समय पर क्यों नहीं… कल भी सुनवाई: हाईकोर्ट ने आज सुनी दलीलें, कई याचिकाओं को लिस्टिंग कर मांगा था जवाब - Prayagraj (Allahabad) News

यूपी के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नहीं उताया तीसरा प्रत्याशी, क्या है अखिलेश का नया दांव

लखनऊ: 'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान', सीएम योगी बोले- चिराग बढ़ा रहे उनका मिशन


