कानपुर से गुजरेंगी ये 11 प्रमुख ट्रेनें: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर काम के चलते 8 से 10 अक्टूबर तक बदला रूट
कानपुर से गुजरेंगी ये 11 प्रमुख ट्रेनें: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर काम के चलते 8 से 10 अक्टूबर तक बदला रूट गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के काम के चलते 8 से 10 अक्टूबर तक 11 प्रमुख ट्रेनों का रूट बदल दि…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर से गुजरेंगी ये 11 प्रमुख ट्रेनें: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर काम के चलते 8 से 10 अक्टूबर तक बदला रूट
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के काम के चलते 8 से 10 अक्टूबर तक 11 प्रमुख ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 8, 2026 at 6:53 PM IST
कानपुर: अगर आप अगले दो से तीन दिनों में रेलवे से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया, मस्कनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम चालू करने का काम शुरू किया जा रहा है. इस नॉन-इंटर लॉकिंग काम के चलते रेलवे प्रशासन ने कई प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के रूट में फेरबदल किया है. राहत की बात यह है कि ये सभी प्रभावित ट्रेनें अपने बदले हुए रास्ते के तहत कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर ही गुजरेंगी.
8 से 10 अक्टूबर के बीच बदला रहेगा रूट: उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक पर सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए यह ब्लॉक लिया गया है. इसके चलते लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गोरखपुर, दरभंगा, दिल्ली, आनंद विहार और कटिहार की तरफ से आने-जाने वाली 11 मुख्य ट्रेनों को 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होते ही सभी ट्रेनों का संचालन फिर से अपने तय समय और पुराने रास्ते पर बहाल कर दिया जाएगा.
कानपुर होकर गुजरेंगी ये 11 ट्रेनें: बदले हुए रास्ते से चलने वाली ट्रेनों की सूची में 8 अक्टूबर को यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15024) शामिल है. 9 अक्टूबर को चार्लापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस (22075) भी नए रूट से चलेगी. वहीं 10 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर (20103), दरभंगा-नई दिल्ली (12565), दिल्ली-सीतामढ़ी (14048), आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर (12558), बरौनी-नई दिल्ली (02563), दरभंगा-दिल्ली (02569), दिल्ली-दरभंगा (02570), दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस (02564) और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707) कानपुर होकर ही अपनी आगे की यात्रा पूरी करेंगी.
रेलवे हेल्पलाइन 139 पर स्टेटस जांचने की सलाह: मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का सही समय और रूट रेलवे पूछताछ सेवा नंबर 139 या NTES ऐप से जरूर जांच लें. इस तरह समय रहते जानकारी जुटा लेने से यात्रियों को स्टेशन पहुंचने पर किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- लखनऊ के फैजुल्लागंज में बारिश थमने पर भी नहीं घट रहा पानी? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

पटना से अहमदाबाद जा रहे विमान पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

बनारस में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, राजातालाब और वाराणसी सिटी के बीच दौड़ेगी लोकल ट्रेन - varanasi local train mumbai style service to ease traffic

वाराणसी में विमान में आराध्य देव की फोटो को लेकर हंगामा, यात्री की जिद्द के बाद रनवे से वापस लौटा प्लेन - varanasi flight dispute passenger deboarded over deity photo


