रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर CM योगी ने किया नमन: लखनऊ में बोले- अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने में जुटे रहे - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Ramvilas Paswan Death Anniversary | CM Yogi Tribute In Lucknow रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर CM योगी ने किया नमन:लखनऊ में बोले- अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने में जुटे र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Ramvilas Paswan Death Anniversary | CM Yogi Tribute In Lucknow
रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर CM योगी ने किया नमन:लखनऊ में बोले- अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने में जुटे रहे
- कॉपी लिंक
लखनऊ में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित दयाल बाग-एन इको रिसॉर्ट, आईटी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि करीब 50 साल पहले रामविलास पासवान एक युवा नेता के रूप में राजनीति में आए थे। उन्होंने दलितों और वंचित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया। बिहार की जनता ने उन्हें समर्थन दिया और वे भारी मतों से संसद पहुंचे।
सीएम ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का काम किया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
संसद में साथ काम करने का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें संसद में रामविलास पासवान के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पासवान के मन में भारत की परंपरा और संस्कृति के प्रति श्रद्धा और सम्मान था। उनकी राजनीतिक यात्रा में सामाजिक सरोकार और वंचित वर्गों की आवाज प्रमुख रूप से दिखाई देती थी।
चिराग पासवान को लेकर कही ये बात
सीएम योगी ने कहा कि रामविलास पासवान की भौतिक अनुपस्थिति आज भी महसूस होती है और उनकी स्मृतियां लोगों के बीच बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस बात से संतोष होता है कि उनके पुत्र चिराग पासवान उनके मिशन को आगे बढ़ाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री के रूप में लगातार अलग-अलग मंचों पर अपनी आवाज को मजबूती से रखने का काम कर रहे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: 'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान', सीएम योगी बोले- चिराग बढ़ा रहे उनका मिशन

प्रयागराज की सड़कों पर उतरे सपाई, पैदल मार्च निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला - prayagraj samajwadi party supporters protest burns cec effigy over democracy concerns

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात: गोवर्धन क्षेत्र के विकास और योजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा - Malhu(Goverdhan) News


