होम›क्राइम›नाना पाटेकर ने की थी यूपी सरकार की तारीफ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सुनाया वो किस्सा
क्राइम

नाना पाटेकर ने की थी यूपी सरकार की तारीफ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सुनाया वो किस्सा

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा? डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के क्रम में वेटरन एक्टर नाना पाटेकर के निधन को बहुत ही ज्यादा दुखद करार दिया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर जी की जो फिल्में होती थी, वह बड़ा…

Navbharat Times के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 03:04 pm बजे
नाना पाटेकर ने की थी यूपी सरकार की तारीफ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सुनाया वो किस्सा

सौजन्य से:- Navbharat Times

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के क्रम में वेटरन एक्टर नाना पाटेकर के निधन को बहुत ही ज्यादा दुखद करार दिया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर जी की जो फिल्में होती थी, वह बड़ा संदेश देती थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं फिल्में देखता नहीं, लेकिन नाना पाटेकर एक ऐसे अभिनेता थे, जिनकी फिल्मों को कई बार देखने से उसमें राष्ट्रभक्ति भी मिलती थी, उसमें समाज सेवा भी होती थी और मनोरंजन भी होता था।डिप्टी सीएम ने कहा कि नाना पाटेकर की फिल्मों में तीनों का मिक्सचर होता था। आज उनका जाना दुखद रहा है और उनको हम नमन करते हैं। उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है। यूपी दौरे के दौरान नाना पाटेकर के प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ किए जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने तारीफ इसलिए की, क्योंकि आज उत्तर अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। यहां कानून का राज है।

नाना ने क्या कहा था?

नाना पाटेकर पिछले दिनों यूपी पुलिस की ओर से जारी 'खाकी का सितारा' थीम सॉन्ग के विमोचन समारोह में आए थे। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच शेयर किया। प्रदेश की कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ की। नाना पाटेकर ने यूपी पुलिस के डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि एक्टर के पास रीटेक का मौका होता है, लेकिन स्पॉट पर अपराधी के सामने खड़े पुलिसकर्मी के सामने रीटेक का कोई मौका नहीं होता।नाना पाटेकर ने कहा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। प्रदेश ने काफी प्रगति की है। लोगों का कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रशासनिक व्यवस्था और सरकार के निर्णय लेने में तेजी का असर दिखता है। नाना के इसी यूपी दौरे को डिप्टी सीएम याद करते दिखे।

डीजीपी ने भी जताया दुख

नाना पाटेकर के निधन पर यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने सशक्त और बहुआयामी अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई और दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की साइबर जागरूकता लघु फिल्म 'स्कैम फाइल्स: डिजिटल अरेस्ट' के लखनऊ में उन्होंने भाग लिया था।डीजीपी ने लोकार्पण समारोह को याद करते हुए कहा कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ उनकी यह प्रस्तुति उनकी अंतिम सार्वजनिक प्रस्तुति के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी। शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें