लखनऊ: 'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान', सीएम योगी बोले- चिराग बढ़ा रहे उनका मिशन
लखनऊ: 'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान', सीएम योगी बोले- चिराग बढ़ा रहे उनका मिशन पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि रामविलास पासवान दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे। उन्हें बिहार में…

सौजन्य से:- Amar Ujala
लखनऊ: 'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान', सीएम योगी बोले- चिराग बढ़ा रहे उनका मिशन
पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि रामविलास पासवान दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे। उन्हें बिहार में जो सम्मान मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगे। अब चिराग उनका मिशन आगे बढ़ा रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुशांत गोल्फ सिटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नमन किया। इस दौरान भजन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जुझारू तेवर वाले जननेता थे। उन्होंने अपने तेवर और संघर्ष से सामाजिक चेतना को नया आयाम दिया। करीब 50 वर्ष पहले बिहार में एक ऐसे युवा नेता का अभ्युदय हुआ, जो दलितों और वंचितों की प्रखर आवाज बने। बिहार की जनता ने उन्हें सर्वाधिक मतों से जिताकर संसद भेजा।
संसद में लंबे समय तक साथ काम किया
सीएम ने कहा कि बतौर सांसद उन्हें भी रामविलास पासवान के साथ लंबे समय तक संसद में कार्य करने का अवसर मिला। उनके मन में भारतीय परंपरा के प्रति हमेशा श्रद्धा और सम्मान का भाव रहा। दलित और वंचित वर्ग को न्याय मिले, उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मान और उचित स्थान मिले, इसी संकल्प के साथ रामविलास पासवान ने निरंतर कार्य किया।
चिराग पासवान बढ़ा रहे रामविलास का मिशन
उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान की अनुपस्थिति आज भी खलती है, लेकिन संतोष इस बात का है कि उनके पुत्र चिराग पासवान उनके मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रामविलास पासवान को बिहार में जो सम्मान मिला है, वही सम्मान उत्तर प्रदेश में भी दिलाया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर CM योगी ने किया नमन: लखनऊ में बोले- अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने में जुटे रहे - Lucknow News

प्रयागराज की सड़कों पर उतरे सपाई, पैदल मार्च निकाल कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला - prayagraj samajwadi party supporters protest burns cec effigy over democracy concerns

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम योगी से की मुलाकात: गोवर्धन क्षेत्र के विकास और योजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा - Malhu(Goverdhan) News


