होम›क्राइम›अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया दुख, DGP राजीव कृष्ण ने दी श्रद्धांजलि
क्राइम

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया दुख, DGP राजीव कृष्ण ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया दुख, DGP राजीव कृष्ण ने दी श्रद्धांजलि पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर उत्तर प्रदेश पुलिस और DGP राजीव कृष्ण ने गहरा दुख जताया है. By ETV Bharat Utta…

ETV Bharat के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 03:04 pm बजे
अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया दुख, DGP राजीव कृष्ण ने दी श्रद्धांजलि

सौजन्य से:- ETV Bharat

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया दुख, DGP राजीव कृष्ण ने दी श्रद्धांजलि

पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर उत्तर प्रदेश पुलिस और DGP राजीव कृष्ण ने गहरा दुख जताया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 8, 2026 at 8:04 PM IST

लखनऊ: पद्मश्री से सम्मानित मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने गहरा दुख व्यक्त किया है. यूपी के DGP राजीव कृष्ण और पूरे पुलिस परिवार ने नाना पाटेकर को भावभरी श्रद्धांजलि अर्पित की. DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि नाना पाटेकर का जाना बेहद दुखद है और अपने शानदार अभिनय से उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक खास पहचान बनाई थी. उनके निधन से फिल्म, कला और अभिनय जगत को कभी न पूरा होने वाला बड़ा नुकसान हुआ है.

साइबर जागरूकता फिल्म में निभाई थी खास भूमिका: नाना पाटेकर ने यूपी पुलिस की साइबर जागरूकता पर बनी शॉर्ट फिल्म 'Scam Files: Digital Arrest' में मुख्य भूमिका निभाई थी. यह पूरी फिल्म डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी की सच्ची घटनाओं पर आधारित बनाई गई थी. 14 अगस्त 2026 को लखनऊ में इस फिल्म के लॉन्च कार्यक्रम में नाना पाटेकर खुद मौजूद रहे थे. इस कार्यक्रम में उन्होंने यूपी पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान और राज्य की कानून-व्यवस्था की जमकर तारीफ की थी.

पुलिस के साथ नाना पाटेकर की आखिरी यादगार प्रस्तुति: DGP ने कहा कि वर्दी में पुलिसकर्मियों के साथ नाना पाटेकर की यह आखिरी सार्वजनिक प्रस्तुति यूपी पुलिस के लिए हमेशा यादगार बनी रहेगी. नाना पाटेकर की इस शार्ट फिल्म को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जनता का भरपूर प्यार मिला. यूपी पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म को करीब 24.89 लाख व्यूज हासिल हुए. वहीं अलग-अलग डिजिटल माध्यमों को मिलाकर यह फिल्म करीब 1.90 करोड़ लोगों तक अपनी पहुंच बना चुकी है.

साइबर ठगी के खिलाफ हमेशा याद रहेगा योगदान: इस फिल्म के जरिए आम लोगों को जागरूक किया गया कि 'डिजिटल अरेस्ट' नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं होती. अगर कोई व्यक्ति पुलिस, सीबीआई या कोर्ट का अफसर बनकर वीडियो कॉल पर डराए, तो समझ जाएं कि यह ठगी का प्रयास है. यूपी पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में नाना पाटेकर का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. पुलिस परिवार ने दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और करोड़ों फैंस के प्रति गहरी संवेदना जताई है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ के फैजुल्लागंज में बारिश थमने पर भी नहीं घट रहा पानी? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें