होम›कृषि›यूपी में आंधी-बारिश से 60 मौतें, ओवैसी की रैली कैंसिल: कानपुर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, हजारों पेड़-पोल उखड़े, फसलें बर्बाद - Uttar Pradesh News
कृषि

यूपी में आंधी-बारिश से 60 मौतें, ओवैसी की रैली कैंसिल: कानपुर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, हजारों पेड़-पोल उखड़े, फसलें बर्बाद - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Weather Update | Kheri Heavy Rain Relief Forecast & Forecast News LIVEयूपी में आंधी-बारिश से 60 मौतें, ओवैसी की रैली कैंसिल:कानपुर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, हजारों पेड़-पोल उखड…

bhaskar.com के अनुसार27 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
यूपी में आंधी-बारिश से 60 मौतें, ओवैसी की रैली कैंसिल:  कानपुर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, हजारों पेड़-पोल उखड़े, फसलें बर्बाद - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- UP Weather Update | Kheri Heavy Rain Relief Forecast & Forecast News

LIVEयूपी में आंधी-बारिश से 60 मौतें, ओवैसी की रैली कैंसिल:कानपुर में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, हजारों पेड़-पोल उखड़े, फसलें बर्बाद

- कॉपी लिंक

यूपी में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर लगभग पूरे प्रदेश में 65 घंटे तक लगातार बारिश हुई। 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। फिलहाल बारिश थम गई है। लेकिन, आसमान में अब भी काले बादल छाए हैं। आंधी-बारिश

लखनऊ में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सितंबर महीने में एक दिन में (26 सितंबर) सबसे ज्यादा 135.8 मिमी. बारिश हुई। इससे पहले 14 सितंबर 2012 को 138 मिमी. बारिश हुई थी। कानपुर में भी 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 1981 के बाद पहली बार 24 घंटे में 175.4 मिमी बारिश हुई। 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडराने लगा।

लगातार बारिश से गांव, गली और मोहल्लों में पानी भर गया है। सड़कें तालाब बन गई हैं। किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। हजारों पेड़ और पोल उखड़कर गिर गए हैं। कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंस गया। कुशीनगर में गंडक बैराज के 36 फाटक खोल दिए गए हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का श्रावस्ती दौरा रद्द कर दिया गया है।

लखनऊ में घरों में किचन और बेडरूम तक पानी घुस गया है। गलियों में कमर तक पानी भरा है। बरेली और गोरखपुर में गलियों में बाइक और कारें डूब गईं। योगी ने अपील की है कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपनों का ख्याल रखें। सरकार आपके साथ खड़ी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 52.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 2.7 मिमी से 25 गुना ज्यादा है।

आज प्रदेश के 66 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है। फिलहाल इसका असर सिर्फ तराई के इलाकों में थोड़ा-बहुत रह गया है। 28 सितंबर से यूपी में सिर्फ हल्की-फुल्की बारिश होगी। अक्टूबर शुरू होते ही मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

बारिश-बाढ़ की 10 तस्वीरें देखिए…

आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए

यूपी के मौसम से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी पढ़िए-

- यूपी में बारिश से फसलें बर्बाद, पके धान डूबे:किसान बोले- 15-20 पौधों को बांधकर खड़ा करेंगे, कर्ज लेकर खेती की; जानें मुआवजा कैसे मिलेगा

- यूपी में बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद: लखीमपुर में 3 की मौत, बहराइच में सड़क पर गिरे पेड़; पढ़िए 5 जिलों से रिपोर्ट

- लखनऊ में अंडरपास बना स्विमिंग पूल, कारें तैरने लगीं: 100 से ज्यादा वाहन फंसे, लोग बोले- अधिकारियों ने सही से काम नहीं किया

आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें