होम›कृषि›यूपी में आज भी भारी बारिश, कब मिलेगी राहत? 15 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा घर तबाह
कृषि

यूपी में आज भी भारी बारिश, कब मिलेगी राहत? 15 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा घर तबाह

यूपी में आज भी भारी बारिश, कब मिलेगी राहत? 15 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा घर तबाह यूपी में रविवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगी. मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और बरेली में ऑरेंज अलर्ट है.लगातार बारिश से तापमान म…

ABP News के अनुसार27 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
यूपी में आज भी भारी बारिश, कब मिलेगी राहत? 15 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा घर तबाह

सौजन्य से:- ABP News

यूपी में आज भी भारी बारिश, कब मिलेगी राहत? 15 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा घर तबाह

यूपी में रविवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगी. मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और बरेली में ऑरेंज अलर्ट है.लगातार बारिश से तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है.

उत्तर प्रदेश में रविवार को भी कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है. गुरुवार (24 सितंबर) शाम से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश जारी है. इस कारण सितंबर में तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में आज पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अनुमान है.

अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में आंधी-तूफान और बारिश ने काफी तबाही मचा दी है. अब तक 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 117 मकान क्षतिग्रस्त हुए और हजारों पेड़ गिर गए हैं. अगले 36 घंटे मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया गया है. राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है.

राजधानी लखनऊ में बीते 48 घंटों से अधिक समय से लगातार बारिश जारी है, जिसके चलते तापमान ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सितंबर महीने में ठंड का एहसास हो रहा है. उधर ज्यादातर इलाकों में जलभराव होने से स्थिति और बिगड़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से मौसम खुलने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. तराई के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि वेस्ट यूपी में मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और बरेली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां शनिवार को भी भारी बारिश हुई थी, जिसके चलते पहले से ही लोग जलभराव से प्रभावित हैं. मुरादाबाद बरेली शहरों में लोगों के घरों में तक पानी घुस गया है. निकासी न होने से दिक्कतें बढ़ चुकी हैं.

27 से अधिक जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसके चलते मौसम में ठंडक और नमी बनी रहेगी. कहीं-कहीं बिजली गिरने और कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी यूपी में भी भारी बारिश के आसार हैं.

तापमान में गिरावट

राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. यहां भी पूरे दिन बादल और बारिश का अलर्ट है. बरेली में अधिकतम 21 डिग्री के आसपास. इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सामान्य से 8 डिग्री तक तापमान गिरने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से मौसम साफ रह सकता है और उसके बाद बारिश की संभावना नहीं है. बीते तीन दिनों में बारिश से शहरों में जलभराव के साथ ही किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है.

प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

वहीं, यूपी में भारी बारिश और आंधी तूफान के चलते हुए नुकसान के लिए सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत एवं बचाव कार्यों की खुद निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं. बारिश, आकाशीय बिजली और अतिवृष्टि से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का आकलन पूरा होने के 24 घंटे के भीतर प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें