मुख्यमंत्री योगी का निर्देश: वर्षा प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, लापरवाही बर्दाश्त नहीं - cm yogi directs immediate rain relief in up warns against negligence
मुख्यमंत्री योगी का निर्देश: वर्षा प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत व सहायता देने के निर्देश दिए…

सौजन्य से:- Jagran
मुख्यमंत्री योगी का निर्देश: वर्षा प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत व सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
HighLights
- वर्षा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत व सहायता प्रदान करें।
- जनहानि, पशुहानि और घर गिरने पर शीघ्र मुआवजा दें।
- राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य में लगातार हो रही भारी वर्षा और इससे उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अतिवृष्टि के कारण हुई जनहानि और पशुहानि पर नियमानुसार तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही वर्षा के कारण जिन लोगों के घर गिर गए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने फसल बर्बादी का तत्काल आकलन कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही कहा है कि प्रभावित किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाए, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को कठिन परिस्थिति में तकलीफ न सहना पड़े।
सीएम योगी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल बाढ़ राहत केंद्रों और शरणालय केंद्रों तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों से संवाद करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को तत्काल सुनकर उपलब्ध संसाधनों से समाधान कराया जाए। अतिवृष्टि से हुई जनहानि और पशुहानि के मामलों में मुआवजा वितरण में देरी न हो। साथ ही यह निर्देश भी दिए हैं कि वर्षा से घर गिरने के कारण प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

इंटरनेशनल ट्रेड-शो में कन्नौज के इत्र और गट्टा का प्रदर्शन: अमित शाह और सीएम योगी ने किया ट्रेड-शो का उद्घाटन, मंत्री असीम अरुण ने कन्नौज के स्टॉल देखे - Kannauj News

यूपीआईटीएस: दुनिया के सामने है योगी का रिपोर्ट कार्ड

Uttar Pradesh: Sugarcane farmers have six days to seek membership, apply for yield increase - ChiniMandi


