यूपी चुनाव से पहले मायावती ने बसपा को 3 सेक्टरों में बांटा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर लखनऊ से रखेंगी नजर
Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी को तीन सेक्टरों में बांटकर बाढ़ से परेशान लोगों की मदद की अपील की है। उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए वहां से सरकार से गुहार लगाई है। लखनऊ: बसपा च…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी को तीन सेक्टरों में बांटकर बाढ़ से परेशान लोगों की मदद की अपील की है। उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए वहां से सरकार से गुहार लगाई है।
लखनऊ: बसपा चीफ मायावती ने अपनी पार्टी संगठन को तीन सेक्टरों में बांटने का ऐलान किया है। सेक्टर नंबर तीन में उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को रखा है। इसको लखनऊ पार्टी केंद्रीय कैंप कार्यालय 9 मॉल एवेन्यू द्वारा सीधा देखा जा रहा है। मायावती ने इन राज्यों में बाढ़ से परेशान लोगों को सहायता पहुंचाने की बात भी कही है। उनका कहना है कि यूपी और उत्तराखंड में जरूरत पड़ने पर वह राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनंद को भी भेज सकती हैं। साथ ही खुद भी नजर रख रही हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार सुबह 6 पॉइंट में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है- देश में बीएसपी संगठन को तैयार करने और सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए अब पार्टी संगठन को तीन सेक्टरों में बांट दिया गया है। सेक्टर नंबर 1 में 10 राज्य आते है जिनको बीएसपी सांसद रामजी गौतम और सुरेश राव ये दोनों केंद्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर यहां पार्टी के सभी कार्य देख रहे हैं।
'बाढ़ से परेशान लोगों की सहायता करें सेक्टर प्रभारी'
मायावती ने आगे लिखा है- सेक्टर नंबर 2 में 9 राज्य आते हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम और पूर्व विधायक अतरसिंह राव मिलकर यहां पार्टी के सभी कार्य देख रहें हैं। सेक्टर नं-1 व सेक्टर नं-2 के इन चारों केंद्रीय सेक्टर प्रभारियों से यह अपील की जाती है कि वे अपने-अपने सेक्टर के अन्तर्गत आने वाले सभी राज्यों में बाढ़ से परेशान लोगों की मदद करें।
महाराष्ट्र में सूखे से परेशान किसानों की मदद की अपील
बसपा प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र के काफी इलाकों में सूखे की मार झेल रहें लोगों व खासकर किसानों के प्रति राज्य सरकार को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि पीडि़तों की जमीनी स्तर पर सही से मदद करके किसानों को फौरी राहत देने का प्रयास करना चाहिए। मेरा केंद्र सरकार से भी अनुरोध है कि वे देश के ज्यादा प्रभावित हो रहे राज्यों में, वहां की सरकारों की समय से पूरी-पूरी मदद जरूर करें, जो यह उचित होगा।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में यूजीसी नियम के खिलाफ लगा डेरा-तंबू उखड़ा, चार लोग भेजे गए अस्पताल - camp set up in varanasi in protest against ugc rules dismantled four people sent to hospital

Uttar Pradesh rain: 10 killed, 17 injured as rain floods

यूपी की बड़ी खबरें: चित्रकूट में मोबाइल खोने पर युवक ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव - Uttar Pradesh News


