CM योगी ने लखनऊ में की प्रेस वार्ता, बोले- विपक्ष का मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण - cm yogi slams opposition over sir in lucknow press conference
CM योगी ने लखनऊ में की प्रेस वार्ता, बोले- विपक्ष का मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर…

सौजन्य से:- jagran.com
CM योगी ने लखनऊ में की प्रेस वार्ता, बोले- विपक्ष का मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कड़ी आलोचना की।
HighLights
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस वार्ता की।
- सीएम ने विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
- एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना की।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस वार्ता की है। इस प्रेसवार्ता के दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर सवाल उठाना गैर जिम्मेदाराना हरकत है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को लोकतंत्र पर सवाल उठाने पर जनता से मांफी मांगनी चाहिए। भारत में चुनाव प्रक्रिया एकदम पारदर्शी है। हम कांग्रेस और विपक्षी दलों की हरकतों की निंदा करते हैं।
सीएम योगी ने आगे कहा कि, विपक्ष हमेशा अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की हर उस साजिश का हिस्सा रहा है, जिसके कारण दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नुकसान पहुंचे।
विपक्ष लगातार एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। एसआईआर को लेकर विपक्ष ने जो हायतौबा मचाई वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता ने हमेशा सपा और कांग्रेस को दरकिनार किया। उनके द्वारा हमेशा ईवीएम को दोषी ठहराना गलत है। विपक्ष हर समय देश की हर संवैधानिक संस्था को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करता है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत की न्यायपालिका को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे, जो देश की सेना का अपमान है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच: कांग्रेस ने चिन्हित की ये 150 सीटें, सपा को ओवैसी-चंद्रशेखर की भी चिंता

गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले सीएम योगी- दुनिया को हमारे उत्पादों पर पूरा भरोसा


