वाराणसी में यूजीसी नियम के खिलाफ लगा डेरा-तंबू उखड़ा, चार लोग भेजे गए अस्पताल - camp set up in varanasi in protest against ugc rules dismantled four people sent to hospital
वाराणसी में यूजीसी नियम के खिलाफ लगा डेरा-तंबू उखड़ा, चार लोग भेजे गए अस्पताल वाराणसी में यूजीसी के भेदभाव विरोधी नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज का धरना लगभग एक माह से जारी है। धरने ...और पढ़ें HighLights - यूजीसी के भेदभाव…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में यूजीसी नियम के खिलाफ लगा डेरा-तंबू उखड़ा, चार लोग भेजे गए अस्पताल
वाराणसी में यूजीसी के भेदभाव विरोधी नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज का धरना लगभग एक माह से जारी है। धरने ...और पढ़ें
HighLights
- यूजीसी के भेदभाव विरोधी नियमों के खिलाफ वाराणसी में धरना।
- शास्त्री घाट पर सवर्ण समाज का एक माह से प्रदर्शन।
- पुलिस ने बीमार प्रदर्शनकारियों को अस्पताल भेजा, टेंट हटाया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिक्षण संस्थानों में दलित वर्ग के लोगों के साथ भेदभाव पर यूजीसी ने नियम बनाए हैं। इसके खिलाफ सवर्ण समाज के लोग शास्त्री घाट पर पिछले लगभग एक माह से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। इसमें शामिल तीन लोगों की हालत रविवार को खराब हो गई। इसे देखते हुए उन्हें पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके टेंट तंबू को हटा दिया गया।
इसके विरोध में पांच लोग वहीं धरने पर बैठ गए। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि हमारा विरोध किसी वर्ग के खिलाफ नहीं हैं। हमारी मांग है कि सवर्ण समाज को अपनी बात कहने का मौका दिया जाय।
केवल एक शिकायत पर कार्रवाई कर देना ठीक नहीं है। इतना ही नहीं गलत शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की जाय। क्योंकि यह देखने में आ रहा है कि केवल सवर्ण समाज का उत्पीड़न करने के लिए फर्जी शिकायत की जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले मायावती ने बसपा को 3 सेक्टरों में बांटा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर लखनऊ से रखेंगी नजर

Uttar Pradesh rain: 10 killed, 17 injured as rain floods

यूपी की बड़ी खबरें: चित्रकूट में मोबाइल खोने पर युवक ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव - Uttar Pradesh News


