होम›कृषि›लखनऊ में रिकॉर्ड बारिश, 65 घंटे से बरसात जारी: 50 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली गुल; फसलें बर्बाद, किसान की मौत - Lucknow News
कृषि

लखनऊ में रिकॉर्ड बारिश, 65 घंटे से बरसात जारी: 50 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली गुल; फसलें बर्बाद, किसान की मौत - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Heavy Rain Update | Water Logging In Colonies & Infrastructure LIVEलखनऊ में रिकॉर्ड बारिश, 65 घंटे से बरसात जारी:50 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली गुल; फसलें बर्बाद, क…

Dainik Bhaskar के अनुसार27 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
लखनऊ में रिकॉर्ड बारिश, 65 घंटे से बरसात जारी:  50 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली गुल; फसलें बर्बाद, किसान की मौत - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Heavy Rain Update | Water Logging In Colonies & Infrastructure

LIVEलखनऊ में रिकॉर्ड बारिश, 65 घंटे से बरसात जारी:50 से ज्यादा पेड़ गिरे, बिजली गुल; फसलें बर्बाद, किसान की मौत

- कॉपी लिंक

लखनऊ में 65 घंटे से झोंकेदार हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हो रही है। सीजन की सबसे तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। कई इलाकों में जलभराव है। पेड़ और बिजली के तार गिरने से रास्ते और बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 25 सितंबर का 19 साल में सबसे कम तापमान है। इससे पहले 2007 में 23 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।

बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 22 अगस्त 2011 को 143.7 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। चार दिन की बारिश में 50 से ज्यादा पेड़ गिरे। कई घरों में पानी घुसा और सड़कों पर गड्ढे हो गए।

शनिवार को बारिश से कई पावर हाउसों में ब्लास्ट और फॉल्ट हुए। कई इलाकों में बिजली गुल रही। तेज हवाओं से केला और धान की फसलें खेतों में गिर गईं। किसानों की तैयार फसल बर्बाद हुई।

ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान भी गिर रहे हैं। बीकेटी के भौली गांव में मकान गिरने से मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आज के मौसम की 4 तस्वीरें देखिए…

शनिवार को हुई बारिश की 9 तस्वीरें देखिए-

……………………..

मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

इकाना स्टेडियम के पास बारिश के बीच सड़क धंस गई है। सड़क धंसने से मौके पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

- कॉपी लिंक

पुराने लखनऊ में रूमी दरवाजा और घंटाघर इलाके में लगातार बूंदाबांदी हो रही है। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

हजरतगंज में सुबह से बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो रही है।

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 8 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 98 फीसदी रही। दिन में शाम साढ़े पांच बजे तक 26.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि इसके पहले 24 घंटे में 125.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

- कॉपी लिंक

लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के दौर से अब जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब प्रदेश के मध्य भाग से गुजरते हुए कमजोर पड़ गया है। 27 सितंबर की सुबह तक इसके और हल्का होकर तराई वाले इलाकों तक सिमट जाने की संभावना है। 28 सितंबर से प्रदेश में केवल छिटपुट बारिश ही होगी और अक्टूबर के शुरुआत में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। राजधानी में इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश हुई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें