होम›धर्म-आस्था›विंध्याचल जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, नवरात्र पर कौशांबी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से चलेंगी 200 स्पेशल बसें - navratri special upsrtc buses from prayagraj to vindhyachal
धर्म-आस्था

विंध्याचल जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, नवरात्र पर कौशांबी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से चलेंगी 200 स्पेशल बसें - navratri special upsrtc buses from prayagraj to vindhyachal

विंध्याचल जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, नवरात्र पर कौशांबी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से चलेंगी 200 स्पेशल बसें नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रोडवेज ने 10 से 20 अक्टूबर तक 2…

Jagran के अनुसार26 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
विंध्याचल जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, नवरात्र पर कौशांबी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से चलेंगी 200 स्पेशल बसें
 - navratri special upsrtc buses from prayagraj to vindhyachal

सौजन्य से:- Jagran

विंध्याचल जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, नवरात्र पर कौशांबी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ से चलेंगी 200 स्पेशल बसें

नवरात्र के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रोडवेज ने 10 से 20 अक्टूबर तक 200 विशेष बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

HighLights

- नवरात्र में विंध्याचल दर्शन हेतु 200 विशेष रोडवेज बसें चलेंगी।

- प्रयागराज, कड़ाधाम, प्रतापगढ़ से 10-20 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा।

- विंध्याचल स्टेशन पर ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव का भी प्रस्ताव।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज ने 200 विशेष बसों का इंतजाम किया है जो विंध्याचल रूट पर उतारी जाएंगी। कौशांबी में कड़ाधाम से, प्रतापगढ़, लालगंज के अलावा प्रयागराज शहर में जीरो रोड बस अड्डे के सामने मुख्य मार्ग से और लेप्रोसी चौराहे से यह बसें यात्रियों को मिल जाएंगी।

10 से 20 अक्टूबर तक अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। भोर में चार बजे से रात 11 बजे तक बसें उपलब्ध होंगी। वहीं, इसी अवधि में 22 ट्रेनों को विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट व मैहर स्टेशन पर 15 ट्रेनों को पांच-पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

प्रयागराज क्षेत्र से कुल 135 बसें चल रही हैं, जबकि वाराणसी क्षेत्र के साथ मिलकर रोडवेज 200 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। मीरजापुर-वाराणसी रूट पर 65 बस, मीरजापुर-जौनपुर-आजमगढ़ रूट पर 25, मीरजापुर-विंध्याचल-प्रयागराज रूट पर 50 बस, मीरजापुर-घोरावल पांच बस, मीरजापुर-राबर्ट्सगंज रूट पर 30 बस, चलेगी।

इसके अलावा मीरजापुर-हनुमना, प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल, लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल, बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल, कड़ा धाम-प्रयागराज-विंध्याचल रूट पर पांच-पांच बसें चलाई जाएंगी।

जबकि 25-25 बसें प्रयागराज परिक्षेत्र और वाराणसी क्षेत्र में रिजर्व रखी जाएंगी, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चलाया जाएगा। इसके अलावा सूबेदारगंज और लखनऊ-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते विंध्याचल के विशेष ट्रेन के लिए भी दो प्रस्तावों पर अंतिम रणनीति बनाई जा रही है।

इन नंबरों पर मिलेगी मदद

- 08726005896 (विद्या वाहिनी बस अड्डा पूछताछ नंबर )

- 9415049606 (रोडवेज कंट्रोल रूम नंबर )

- 18001802827 (रोडवेज हेल्पलाइन नंबर )

- 139 (रेलवे हेल्पलाइन नंबर )

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की 588 सड़कें दिवाली से पहले चकाचक दिखेंगी, गड्ढामुक्त मार्ग होने से सफर आरामदायक होगा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें