होम›राजनीति›पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, CM Yogi बोले- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता - cm yogi adityanath pays tribute to pandit deendayal upadhyay on his 110th birth anniversary
राजनीति

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, CM Yogi बोले- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता - cm yogi adityanath pays tribute to pandit deendayal upadhyay on his 110th birth anniversary

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, CM Yogi बोले- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता Pandit DeenDayal Upadhyay: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृतियों को नमन कर…

Jagran के अनुसार26 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, CM Yogi बोले- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता - cm yogi adityanath pays tribute to pandit deendayal upadhyay on his 110th birth anniversary

सौजन्य से:- Jagran

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, CM Yogi बोले- अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

Pandit DeenDayal Upadhyay: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उत्तर ...और पढ़ें

HighLights

- वर्षा के कारण दीनदयाल उपध्याय पार्क में नहीं पहुंच सके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

- सरकारी आवास पर ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। 'अंत्योदय' के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। उनकी जयंती पर कार्यक्रम दीनदयाल उपध्याय पार्क, चारबाग में होना था, लेकिन वर्षा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न आने से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से ही दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृतियों को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता-जनार्दन की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने देश को एकात्म मानव दर्शन दिया, जिसका मतलब है आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। पंडित जी ने कांग्रेस की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत किया था। उनका दर्शन आज भी देश के लिए आदर्श है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में अंत्योदय का सपना साकार हुआ। इसके तहत लोगों को चार करोड़ को घर, 12 करोड़ को शौचालय, दस करोड़ को उज्ज्वला गैस, 3.5 करोड़ को बिजली कनेक्शन और 80 करोड़ को फ्री राशन मिला, जिससे 26 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा कि 'एकात्म मानववाद' एवं 'अंत्योदय' के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। दीनदयाल पार्क में मौजूद भाजपा जनप्रतिनिधियों ने भी दीनदयाल उपाध्याय पर पुष्पांजलि अर्पित की और उपाध्याय के कार्यों पर प्रकाश डाला।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ। 1942 में वो RSS प्रचारक बने और अपना जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई और 1967 में उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 11 फरवरी 1968 को उनका निधन हो गया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें