होम›धर्म-आस्था›आज का मौसम 26 सितंबर: यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट
धर्म-आस्था

आज का मौसम 26 सितंबर: यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, डिप्रेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में मौजूद था और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था। अगले 12 घंटे तक इसके डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखने की संभावना है,…

Navbharat Times के अनुसार26 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
आज का मौसम 26 सितंबर: यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

सौजन्य से:- Navbharat Times

मौसम विभाग के मुताबिक, डिप्रेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों में मौजूद था और उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था। अगले 12 घंटे तक इसके डिप्रेशन की तीव्रता बनाए रखने की संभावना है, जिसके बाद इसके कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने का अनुमान है। IMD ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण निचले इलाकों में जलभराव, बाढ़ की आशंका जताई है। जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की स्थिति भी बन सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

- दिल्ली (26 सितंबर- आंधी-बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 सितंबर को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। IMD के अनुसार, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 28 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

- उत्तर प्रदेश (26 सितंबर- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज यानी 26 सितंबर को बारिश का असर खास तौर पर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अनुसार, उत्तर प्रदेश में बारिश का यह दौर 30 सितंबर तक जारी रहेगा। 27 से 29 सितंबर तक पश्चिमी यूपी और 27 से 30 सितंबर तक पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है।

यूपी के किन जिलों में आज बारिश होगी?

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं समेत अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए अधिकारी सक्रिय रहेंगे।आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट के कुछ वाटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और राहत एजेंसियों को आवश्यकतानुसार तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

- बिहार (26 सितंबर- बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 26 सितंबर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक बिहार में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

- उत्तराखंड (26 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने 26 सितंबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, राज्य में बारिश का यह दौर 28 सितंबर तक जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

- मध्य प्रदेश (26 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): IMD के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। 25-27 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में काफी अधिक या व्यापक बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 29-30 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

- झारखंड (26 सितंबर-भारी बारिश का अलर्ट): रांची स्थित मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से झारखंड के कुछ हिस्सों में गहरे दबाव क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, 'शनिवार से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। 27 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।' IMD ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लोहरदगा, लातेहार, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि इसी अवधि के लिए 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें