Weather Today: गोरखपुर में बारिश ने शांत की पूर्वांचल की गर्मी, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड - gorakhpur rain cools purvanchal breaks 19year temperature record
Weather Today: गोरखपुर में बारिश ने शांत की पूर्वांचल की गर्मी, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड UP Weather Today: गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल में दो दिनों की बारिश ने गर्मी का तेवर ठंडा कर दिया है, ...और पढ़ें HighLights - गोरखपुर…

सौजन्य से:- Jagran
Weather Today: गोरखपुर में बारिश ने शांत की पूर्वांचल की गर्मी, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड
UP Weather Today: गोरखपुर और पूरे पूर्वांचल में दो दिनों की बारिश ने गर्मी का तेवर ठंडा कर दिया है, ...और पढ़ें
HighLights
- गोरखपुर में बारिश से 19 साल का तापमान रिकॉर्ड टूटा।
- पूर्वांचल में दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
- बंगाल की खाड़ी के कम दबाव से अगले दो दिन और वर्षा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सितंबर की विदाई से पहले मौसम के बदले मिजाज ने गर्मी का तेवर ठंडा कर दिया है। दो दिन से हो रही वर्षा ने गोरखपुर सहित समूचे पूर्वांचल (Weather Today Update) में दिन का तापमान गिरा दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सितंबर में इससे कम अधिकतम तापमान 19 वर्ष पहले 2007 रिकार्ड हुआ था, जब पारा गिरकर 23.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार अगले दो दिन भी वर्षा का सिलसिला बना रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 25 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से राहत जारी रहेगी और वातावरण में नमी व पुरुवा हवा के कारण तापमान से भी कम ठंडक महसूस होगी।
मौसम की करवट में इस बार तारीख भी संयोग लेकर आई है। 19 वर्ष पहले भी 25 सितंबर को ही सितंबर का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। वर्ष 2007 में इस दिन पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस पर ठिठक गया था। तब 24 घंटे के दौरान 149 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
इस बार वर्षा की मात्रा 43.4 मिलीमीटर ही रही, लेकिन लगातार दूसरे दिन वर्षा के होते रहने और घने बादलों के छाए रहने से दिन का तापमान असामान्य रूप से नीचे आ गया। सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम का यह रूप लोगों को न केवल बरसात के शुरुआती दौर की याद दिला रहा है बल्कि ठंड की दस्तक का अहसास भी करा रहा है।
यह भी पढ़ें- Weather Today: UP में विदाई से पहले मानसून की पलटवार बारिश, लखनऊ समेत 35 जिलों में 48 घंटे बरसेंगे बादल
मौसम विज्ञानी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है। इसके बाद यह झारखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसी वायुमंडलीय परिस्थिति के प्रभाव से गोरखपुर और आसपास के जिलों में वर्षा का क्रम बना हुआ है। अगले दो दिन भी इसके प्रभाव से बादल छाए रहने और वर्षा होते रहने का पूर्वानुमान है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपके जिले का नाम तो नहीं

कल का मौसम: चक्रवात अर्नब के चलते यूपी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी - up weather heavy rain alert in uttar pradesh due to cyclone arnab

यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


