सीएम योगी ने किया दीनदयाल जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचन
सीएम योगी ने किया दीनदयाल जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचन सीएम योगी ने किया दीनदयाल जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचनसीएम योगी ने किया दीनदयाल जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचन पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर…

सौजन्य से:- Hindustan
सीएम योगी ने किया दीनदयाल जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचन
सीएम योगी ने किया दीनदयाल जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचनसीएम योगी ने किया दीनदयाल जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचन
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर आगामी पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी के पोस्टर और आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल रावी और कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। गौरतलब है कि यह विराट चार दिवसीय आयोजन 7, 8, 9 और 10 अक्तूबर को पं. दीनदयाल की पावन जन्मस्थली नगला चंद्रभान, दीनदयाल धाम, फरह, मथुरा में होगा।यह मेला स्वदेशी, स्वावलंबन, संस्कृति, अंत्योदय से आत्मनिर्भरता, गांव-गौ-गंगा, ग्राम विकास, लोक कला और भारतीय उद्योगों को समर्पित रहेगा।
इसे एकात्म मानववाद के महाकुंभ के रूप में मनाया जाएगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय हम सभी के लिए आदर्श हैं। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया और हिंदू पंचांग के अनुसार 8 अक्टूबर, आश्विन कृष्ण त्रयोदशी को होने वाले विराट युवा एवं किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस पर जल्द निर्णय की बात कही।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Weather Today: UP में विदाई से पहले मानसून की पलटवार बारिश, लखनऊ समेत 35 जिलों में 48 घंटे बरसेंगे बादल - up monsoon heavy rain alert for lucknow 35 districts

यूपी भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, पितृपक्ष से पहले घोषित होंगी पांच मोर्चों की नई टीमें - bjp up fronts new teams before pitrupaksha in lucknow

संजय कुमार का कॉलम: उत्तर प्रदेश के चुनाव में किस तरफ जाएंगे दलित वोट?


