होम›धर्म-आस्था›कानपुर, औरैया सहित 4 जिलों के लिए खुशखबरी, ग्रामीण क्षेत्रों के 35 रूटों पर जल्द चलेगी सवारी वाहन, यहां देखें कौन-कौन से रूट - good news for kanpur auraiya farrukhabad etawah passenger vehicles soon operate on 35 routes
धर्म-आस्था

कानपुर, औरैया सहित 4 जिलों के लिए खुशखबरी, ग्रामीण क्षेत्रों के 35 रूटों पर जल्द चलेगी सवारी वाहन, यहां देखें कौन-कौन से रूट - good news for kanpur auraiya farrukhabad etawah passenger vehicles soon operate on 35 routes

कानपुर, औरैया सहित 4 जिलों के लिए खुशखबरी, ग्रामीण क्षेत्रों के 35 रूटों पर जल्द चलेगी सवारी वाहन, यहां देखें कौन-कौन से रूट कानपुर, औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद के ग्रामीण इलाकों में 35 चिह्नित रूटों पर जल्द ही टाटा मैजिक…

jagran.com के अनुसार26 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
कानपुर, औरैया सहित 4 जिलों के लिए खुशखबरी, ग्रामीण क्षेत्रों के 35 रूटों पर जल्द चलेगी सवारी वाहन, यहां देखें कौन-कौन से रूट
 - good news for kanpur auraiya farrukhabad etawah passenger vehicles soon operate on 35 routes

सौजन्य से:- jagran.com

कानपुर, औरैया सहित 4 जिलों के लिए खुशखबरी, ग्रामीण क्षेत्रों के 35 रूटों पर जल्द चलेगी सवारी वाहन, यहां देखें कौन-कौन से रूट

कानपुर, औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद के ग्रामीण इलाकों में 35 चिह्नित रूटों पर जल्द ही टाटा मैजिक जैसे 10-सीटर वाहनों ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर परिक्षेत्र के 35 ग्रामीण रूटों पर परिवहन सेवा शुरू होगी

- टाटा मैजिक जैसे 10-सीटर सीएनजी/पेट्रोल वाहन चलेंगे

- आरटीओ ने परमिट के लिए वाहन स्वामियों से आवेदन मांगे हैं

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर, औरैया, इटावा और फर्रुखाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर है। इन जिलों में पूर्व से चिह्नित 35 रूटों भी जल्द ही टाटा मैजिक का संचालन शुरू हो जाएगा। शासन और मंडलायुक्त स्तर से अनुमति मिलने के बाद परमिट देने के लिए आरटीओ (संभागीय परिवहन कार्यालय) ने वाहन स्वामियों से आवेदन मांग लिए हैं। संबंधित मार्गों पर संचालित होने वाले वाहन 10 सीटर वाले होंगे। ये सीएनजी/पेट्रोल चलित टाटा मैजिक जैसे वाहन होंगे। वर्तमान में इन 35 रूटों पर जनसुविधा के मद्देनजर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है।

आरटीओ राकेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र के 35 ऐसे रूट हैं, जहां पर बस छोड़िए टाटा मैजिक जैसे वाहनों तक की सुविधा नहीं है। इन क्षेत्रों के लाखों लोग अपने निजी साधनों से शहर या आसपास इलाकों में आवागमन करने को विवश हैं। ग्रामीण महिलाएं यदि शहर आती हैं तो उन्हें ई-रिक्शा, आटो तलाशने होते हैं। इनकी ये समस्या अब जल्द ही खत्म होने वाली है। आरटीओ ने बताया कि मय चालक दस सीटर वाहनों में वहां के लोड के हिसाब से परमिट संख्या तय होगी। इनमें अधिकतर रूट औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद सहित पूरे संभाग के हैं।

कानपुर-औरैया रूट पर नए परमिट का रास्ता साफ

कानपुर-औरैया रूट पर अब नए परमिट जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। इसमें राज्य सड़क परिवहन निगम ने कानपुर-औरैया वाया विहारघाट मार्ग पर संचालित बसों के परमिटों के नवीनीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर जारी करने का फैसला किया है।

ये हैं 35 रूट, जिन पर परमिट देने को मांगे हैं आवेदन

- कानपुर-पाली वाया बाबूपुरवा, चकेरी।

- बारादेवी (कानपुर)-घाटमपुर वाया रमईपुर, मंझावन, साढ़, भीतरगांव।- किसान नगर-विधनू।

- किसान नगर-शिवली वाया मैथा।

- किसान नगर-मंडौली वाया धर्मंगदपुर।

- इटावा-परासना वाया कुम्हावर।

- जुहिखां-भर्थना वाया बिरहुन, अटसू, भरसान।

- इटावा-चकरनगर वाया उदी मोड़।

- इटावा-गोपालपुर वाया उदी मोड़।

- जसवंत नगर-बाऊथ वाया बलरई।

- कचौराघाट-सैफई वाया जसवंत नगर।

- अंदावा-अछल्दा वाया महेवा।

- जसवंतनगर-सैफई वाया ललखेर।

- गुरसहायगंज-उसराहार वाया सौरिख, नादेमऊ।

- गुरसहायगंज-इन्दरगंढ़ वाया मवैया, ताहपुर।

- भालदमनपुर-माती वाया शाहजहांपुर, मुंगीसापुर।

- जमापुर मोड़-जरियनपुर वाया रजिपुर।

- मोहम्मदाबाद-सरायअगहत।

- कायमगंज-रुदायन वाया कंपिल।

- औरैया-विधूना वाया फफूंद।

- अकबरपुर-संदलपुर।

- बहारपुर-नोविलगंज।

- दिबियापुर-साधेमऊ।

- दिबियापुर-याकूबपुर।

- रजिपुर-इब्राहिमपुर।

- रुरा-मिंडा कुआं।

- बैजामऊ-माती वाया सिकंदरा।

- कंचौसी-माती वाया झींझक।

- छिबरामऊ-कन्नौज वाया रजिपुर।

- मानीमऊ-नेरा वाया ठठिया।

- सैफई-छिमारा।

- भदावर-बसेहर।

- प्रतापनेर-सलायता।

- प्रतापनेर-सरायभूपत।

- फर्रुखाबाद-कडहर।

कानपुर परिक्षेत्र में 35 रूट हैं, जहां रोडवेज बसों का भी संचालन नहीं है। इन रूटों पर मंडलायुक्त ने वाहन संचालन के लिए स्वीकृति दी है। वाहन स्वामी इन रूटों के लिए परमिट ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो गई है।

- राकेंद्र कुमार सिंह, आरटीओ-परिवहन विभाग

यह भी पढ़ें- कानपुर के 60 होटल-रेस्त्रां में छापेमारी, माल रोड में 'काके की हट्टी' में वेज-नावेज एक ही फ्रीजर में, लाइसेंस निलंबित

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें