लखनऊ में भारी बारिश, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम के चलते एयरपोर्ट पहुंचने में हो सकती है देरी - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Airport Advisory | Heavy Rain Traffic Jam Alert In UP लखनऊ में भारी बारिश, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी:लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम के चल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Airport Advisory | Heavy Rain Traffic Jam Alert In UP
लखनऊ में भारी बारिश, एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी:लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम के चलते एयरपोर्ट पहुंचने में हो सकती है देरी
- कॉपी लिंक
लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं। पिछले दो दिनों में लखनऊ और आसपास के इलाकों के साथ पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है।
अगले 24 घंटे बारिश बढ़ने का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता और बढ़ने का अनुमान जताया है। ऐसे में एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। शहर में बारिश के कारण कई जगह ट्रैफिक जाम और वाहनों की रफ्तार धीमी होने से एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है।
एयरपोर्ट टीम 24 घंटे कर रही निगरानी
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (LIAL) की टीम मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों की सुविधा और एयरपोर्ट संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए टीम चौबीसों घंटे तैयार है। प्रबंधन ने यात्रियों से मौसम और यातायात की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सीएम योगी ने किया दीनदयाल जन्मोत्सव मेले के पोस्टर का विमोचन

Weather Today: UP में विदाई से पहले मानसून की पलटवार बारिश, लखनऊ समेत 35 जिलों में 48 घंटे बरसेंगे बादल - up monsoon heavy rain alert for lucknow 35 districts

यूपी भाजपा में संगठनात्मक बदलाव, पितृपक्ष से पहले घोषित होंगी पांच मोर्चों की नई टीमें - bjp up fronts new teams before pitrupaksha in lucknow


