होममनोरंजनउत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों के आवंटन के लिए जिला स्तर पर 20 अगस्त से शुरू होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया
मनोरंजन

उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों के आवंटन के लिए जिला स्तर पर 20 अगस्त से शुरू होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों के आवंटन के लिए जिला स्तर पर 20 अगस्त से शुरू होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया लक्ष्य से कम बुकिंग वाले किसानों को बिना लॉटरी मिलेगा लाभ By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 18, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार18 अगस्त 2026 को 11:55 pm बजे
उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों के आवंटन के लिए जिला स्तर पर 20 अगस्त से शुरू होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया

सौजन्य से:- ETV Bharat

उत्तर प्रदेश में कृषि यंत्रों के आवंटन के लिए जिला स्तर पर 20 अगस्त से शुरू होगी ई-लॉटरी प्रक्रिया

लक्ष्य से कम बुकिंग वाले किसानों को बिना लॉटरी मिलेगा लाभ

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 18, 2026 at 10:50 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों के वितरण के लिए 20 और 21 अगस्त को जनपद स्तर पर ई-लॉटरी कराने का फैसला किया है. प्रदेश स्तर की बुकिंग की ई-लॉटरी निदेशालय स्तर पर 21 अगस्त को पूरी की जाएगी. कृषि निदेशालय के अभियंत्रण अनुभाग ने सभी जनपदीय उप कृषि निदेशकों को इस बाबत जरूरी निर्देश भेज दिए हैं.

लॉटरी की जरूरत नहीं!: विभाग के मुताबिक, नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन समेत अन्य योजनाओं के तहत किसानों ने 16 जुलाई से 10 अगस्त के बीच विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कराई थी. जिन यंत्रों के लिए तय लक्ष्य से ज्यादा बुकिंग आई है, उनका आवंटन अब ई-लॉटरी के जरिये होगा. वहीं फसल अवशेष प्रबंधन जैसी योजनाओं में जहां बुकिंग लक्ष्य के भीतर रही, वहां किसानों की बुकिंग 19 अगस्त को सीधे कंफर्म कर दी जाएगी इनके लिए लॉटरी की जरूरत नहीं पड़ेगी.

लॉटरी किसी सार्वजनिक स्थान पर: पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डीएलएससी) के सदस्यों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी गई है. निर्देश है कि लॉटरी किसी सार्वजनिक स्थान पर हो, जहां ज्यादा से ज्यादा किसान इसे देख सकें. आयोजन स्थल पर बड़ी स्क्रीन और लाउडस्पीकर लगाना और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराना जरूरी होगा. समिति की सहमति से किसानों के बीच मॉक ड्रिल भी कराई जा सकती है.

जिलों को 19 अगस्त तक लॉटरी की तारीख, समय और स्थान तय कर निदेशालय को सूचित करना होगा, ताकि यह जानकारी प्रचार के लिए विभागीय पोर्टल पर डाली जा सके. लॉटरी में मौजूद समिति सदस्यों के हस्ताक्षर वाली उपस्थिति पंजिका की पीडीएफ भी पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य होगी. आवेदकों को लॉटरी की सूचना स्थानीय अखबारों, फोन और विभागीय कर्मचारियों के जरिये लिखित रूप में दी जाएगी.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें