डबल-डेकर बस पलटने से 1 की मौत, 20 घायल: आगरा में ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा, कानपुर से गुड़गांव जा रही थी - Fatehabad (Agra) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Agra - Fatehabad - Agra Lucknow Expressway Bus Accident | Fatehabad Road Crash Update डबल-डेकर बस पलटने से 1 की मौत, 20 घायल:आगरा में ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा, कानपुर से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Fatehabad
- Agra Lucknow Expressway Bus Accident | Fatehabad Road Crash Update
डबल-डेकर बस पलटने से 1 की मौत, 20 घायल:आगरा में ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा, कानपुर से गुड़गांव जा रही थी
- कॉपी लिंक
आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब 2 बजे एक डबल डेकर बस नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी।
मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस, यूपीड़ा की टीम और 108 व 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को बस के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 29 किलोमीटर दूर फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ।
देखिए हादसे की तस्वीरें…
अब जानिए पूरा मामला….
फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ हाइवे पर शताब्दी ट्रैवल्स की प्राइवेट डबल डेकर बस देर रात करीब 2 बजे अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस कानपुर की थी और कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से बस बेकाबू होकर पुलिया के डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
नींद में सो रहे यात्रियों की अचानक हुए हादसे के बाद आंख खुल गई और चीख पुकार मच गई. बस पलटते ही यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर गए और घायल हो गए। कई लोग बस के पहिए के नीचे दब गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस हादसे की जानकारी दी गई।
शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया
सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस यूपीड़ा की टीम और 108 व 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस और यूपीडा और 108, 102 एंबुलेंस कर्मियों ने बस के शीशे तोड़कर अधिकांश यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं दो यात्री बस के नीचे फंसे हुए थे।
उन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। करीब पौने आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को गंभीर हालत में बाहर निकालकर उपचार के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इनमें एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करीब 20 घायलों को फतेहाबाद सीचएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाइवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोग रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के इंतजार करते रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटाकर किनारे खड़ा किया।
करीब 20 यात्री घायल
हादसे में अनुराग द्विवेदी (30) निवासी पनकी कानपुर, अजय सिंह (25) निवासी औरैया, विवेक सिंह (24) निवासी कानपुर देहात, अरविंद (49), आदित्य (32) निवासी कानपुर, प्रशांत (33) निवासी कानपुर, दीपक (26) निवासी कानपुर, गुलफशा (36) निवासी रावतपुर कानपुर, नंदन (33) निवासी फतेहाबाद आगरा, सरवन (48) निवासी पनकी कानपुर, नेहा (23) निवासी बड़ा शाहपुर गुरुग्राम, बबलू (28) निवासी वर्रा कानपुर, देवेश (23) निवासी कामादेव कानपुर और राहुल (32) निवासी घंटाघर कानपुर , आदित्य प्रजापित (36) पुत्र रमेशचंद्र प्रजापति निवासी सुरेंद्रनगर थाना रावतपुर, कानपुर घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया था। कुछ मामुली चोटें लगने वाले यात्री इलाज के बाद दूसरे वाहनों से गुड़गांव चले गए। कुछ जिनकी हालत गंभीर है उनका इलाज जारी है।
वहीं, कानपुर नगर के जगदीशपुर के रहनेवाले राहुल यादव (30) पुत्र जयनारायण की मौत हो गई। कानपुर देहात के थाना नरवल के रहने वाले श्यामनल (40) पुत्र कल्लू सिंह का बांया पैर कटकर अलग हो गया। जिसे आगरा एसनएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस का परिचालक भोले सिंह (25) निवासी नगीना बागरा, कानपुर देहात भी घायल हो गया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया
हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 2 गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के बाद घर भेज गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में बाढ़-बारिश से बिगड़े हालात, जलभराव से प्रयागराज में डूबे पांच पुल तो मणिकर्णिका में छत पर हो रहा शवदाह - up floods rivers overflow varanasi cremations on roofs

सीएम योगी की कोटेदारों को सौगात, 90 से बढ़ाकर 125 रुपए प्रति क्विंटल किया लाभांश

देश के लिए मेडल जीतने वाले 500 युवाओं को नौकरी; CM योगी का ऐलान, कहा- माफिया प्रवृति सबसे बड़ी दुश्मन


