जापानी कारोबारियों के साथ आज यूपी में निवेश संभावनाओं पर होगा मंथन, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद - up japan investment meet yogi adityanath to discuss opportunities
जापानी कारोबारियों के साथ आज यूपी में निवेश संभावनाओं पर होगा मंथन, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश व औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026' का…

सौजन्य से:- Jagran
जापानी कारोबारियों के साथ आज यूपी में निवेश संभावनाओं पर होगा मंथन, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद
उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश व औद्योगिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में 'यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026' का आयोजन हो रहा है।
HighLights
- उत्तर प्रदेश-जापान निवेश मीट दिल्ली में आयोजित।
- मुख्यमंत्री योगी जापानी उद्योगपतियों संग निवेश संभावनाओं पर करेंगे मंथन।
- ग्रीन एनर्जी, ई-मोबिलिटी में निवेश से हजारों रोजगार सृजित होंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, औद्योगिक साझेदारी को परवान चढ़ाने के लिए बुधवार को नई दिल्ली में ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ होगी। इसमें जापान के प्रमुख उद्योग समूहों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के मंत्री निवेश संभावनाओं पर मंथन करेंगे।
23 अगस्त तक चलने वाली इस मीट में जापान के 200 से अधिक उद्योगपति, सीईओ, बिजनेस लीडर्स और नीति-निर्माता हिस्सा ले रहे हैं।
पहले सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ जाकर जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी का स्वागत किया।
जापानी प्रतिनिधि मंडल के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में हिस्सा लिया। यहां योगी ने कहा कि यूपी को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री यूपी में कार्यरत जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों का सम्मान करेंगे। इसके बाद औद्योगिक विकास पर वीडियो प्रस्तुति होगी। ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मटेरियल्स, आटोमोटिव कंपोनेंट्स और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा होगी।
एस्कार्ट्सकुबोटा और मिंडा कारपोरेशन की परियोजनाओं की वर्चुअल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी भी होगी। यीडा के सेक्टर-10 में एस्कार्ट्सकुबोटा की 2,025 करोड़ रुपये की परियोजना से 3,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।
मिंडा कारपोरेशन की सेक्टर-10 और सेक्टर-24 की दो परियोजनाओं में 1,166 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इनसे 6,440 रोजगार सृजित होने की संभावना है। यीडा में 500 एकड़ पर प्रस्तावित जापान सिटी पर प्रस्तुति होगी।
यामानाशी से आए प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर बाद विशेष प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदेश सरकार का जोर निवेश के अवसरों से परिचित कराने तक सीमित न रखते हुए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने पर रहेगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी हिस्सा लेंगे।
पांच दिन चलेगा कार्यक्रम
इन्वेस्ट यूपी द्वारा 18 से 23 तक चलने वाले पांच दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली, लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। यूपी जापान इन्वेस्टमेंट मीट 21 अगस्त को लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में शिक्षक-कर्मचारियों को मिलेंगे सामूहिक बीमा कटौती के 134.60 करोड़ रुपये, दो लाख से अधिक को होगा लाभ
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कैसे केंद्र सरकार की PMFME योजना उत्तर प्रदेश के हर जिले की खास उपज को दे रही नई पहचान? समझिए

खेत से बाजार तक, जानें PMFME योजना से कैसे यूपी के कृषि उत्पादों को मिल रही पहचान

Kanpur: न्यू कानपुर सिटी का अधूरा सपना, 30 साल में धरातल पर नहीं उतर सकी योजना, सितंबर में लॉन्चिंग का दावा


