होममनोरंजनभाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी की मजबूत भागीदारी, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का अहम पद - bjp national executive team announced smriti irani and harish dwivedi nominated national general secretary
मनोरंजन

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी की मजबूत भागीदारी, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का अहम पद - bjp national executive team announced smriti irani and harish dwivedi nominated national general secretary

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी की मजबूत भागीदारी, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का अहम पद BJP National Executive: राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा और भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्च…

Jagran के अनुसार17 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी की मजबूत भागीदारी, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का अहम पद - bjp national executive team announced smriti irani and harish dwivedi nominated national general secretary

सौजन्य से:- Jagran

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी की मजबूत भागीदारी, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का अहम पद

BJP National Executive: राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा और भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

HighLights

- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश से दो उपाध्यक्ष और दो मंत्री

- अमरपाल मौर्य ओबीसी और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

- अमेठी से राहुल गांधी को हराकर स्मृति ने तोड़ा का कांग्रेस का गढ़

- संगठन में लगातार मजबूत होते जा रहे बस्ती से पूर्व सांसद हरीश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। नितिन नवीन की टीम में उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सबसे अधिक आठ पदाधिकारी उत्तर प्रदेश से हैं।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के नेताओं को बड़ी जगह मिली है। पूर्व सांसद रेखा वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार हैं। उनके साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति रहे विधान परिषद सदस्य प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य संगीता यादव और बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। इनके साथ राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा और भाजपा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास

स्मृति ईरानी का भारतीय जनता पार्टी में सफर लंबा रहा है। वर्ष 2011 में राज्यसभा सदस्य चुनीं गईं और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर लोकसभा सदस्य बनीं। अमेठी से पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। राजनीति में आने से पहले वह टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल के रूप में भी चर्चित रहीं। वह केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में स्मृति को अमेठी सीट से हार का सामना करना पढ़ा। इन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने इस सीट से हराया था।

दो बार सांसद रहे हरीश द्विवेदी बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान के आगामी निकाय चुनावों का प्रभारी बनाया गया था अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम में लगभग एक दशक बाद बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। बस्ती से दो बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वर्ष 2004 में सक्रिय रूप से भाजपा से जुड़े। 2012 में बस्ती सदर (विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ा ता, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार से हार गए और तीसरे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2014 में बस्ती से 16वीं लोकसभा का चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर पहली बार सांसद बने थे। वर्ष 2019 में 17वीं लोकसभा में भी बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ जीत दर्ज कर दूसरी बार सांसद बने। असम में भाजपा के प्रभारी हैं। हरीश राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें