होमराजनीतियूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हुए सृष्टि के कलाकार - Darbhanga News
राजनीति

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हुए सृष्टि के कलाकार - Darbhanga News

- Hindi News - Local - Bihar - Darbhanga - Artists Of Srishti Were Honored By UP Chief Minister Yogi Adityanath. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हुए सृष्टि के कलाकार - कॉपी लिंक उत्तर प्रदेश की राजधा…

Dainik Bhaskar के अनुसार19 अगस्त 2026 को 12:55 am बजे
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हुए सृष्टि के कलाकार - Darbhanga News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Darbhanga

- Artists Of Srishti Were Honored By UP Chief Minister Yogi Adityanath.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित हुए सृष्टि के कलाकार

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दरभंगा की सृष्टि संस्था के कलाकारों ने छठ महापर्व की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रस्तुति से प्रभावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से ही कलाकारों से संवाद किया और उनकी सराहना की। इस दौरान सृष्टि के कलाकार सुबोध दास को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने मिथिला और बिहार की संस्कृति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मिथिला की हृदयस्थली सीतामढ़ी से माता जानकी अयोध्या आई हैं और बिहार का खाना अद्भुत है। दरभंगा से लखनऊ आए कलाकारों की छठ प्रस्तुति की भी उन्होंने सराहना की। मुख्यमंत्री के सीधे मंच से कलाकारों से संवाद करने पर प्रस्तुति स्थल तालियों से गूंज उठा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार की ओर से सृष्टि संस्थान को सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेने के लिए नामित किया गया था। संस्थान के संस्थापक गुरु जयप्रकाश पाठक के निर्देशन और सुबोध दास के सानिध्य में कलाकारों ने बिहार के प्रसिद्ध लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक भावनाओं को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। सृष्टि संस्थान की 13 सदस्यीय कलाकार टोली ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें तेजस्वी गर्ग, तेजस्वी प्रियम, कामना कुमारी, पलक राज, हर्षिता गर्ग, प्रगति प्रभा, निधि श्री, जेसिका गुप्ता, पार्वती कुमारी, गुलशन कुमार, सैम गुप्ता और कृष्ण कुमार सहित अन्य कलाकार शामिल थे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें