दशहरे से पहले कानपुर को मिलेगी पहली सीएम ग्रिड वाली रोड, शहर में 10 सड़कें बनेंगी
दशहरे से पहले कानपुर को मिलेगी पहली सीएम ग्रिड वाली रोड, शहर में 10 सड़कें बनेंगी नगर आयुक्त ने कहा-बारिश बंद होते ही पूरे होंगे काम. फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट, इलेक्ट्रिकल डक्ट, स्ट्राम वॉटर ड्रेन व स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं ह…

सौजन्य से:- ETV Bharat
दशहरे से पहले कानपुर को मिलेगी पहली सीएम ग्रिड वाली रोड, शहर में 10 सड़कें बनेंगी
नगर आयुक्त ने कहा-बारिश बंद होते ही पूरे होंगे काम. फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट, इलेक्ट्रिकल डक्ट, स्ट्राम वॉटर ड्रेन व स्ट्रीट लाइट की सुविधाएं होंगी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 18, 2026 at 12:51 PM IST
कानपुर : शहर में कुछ माह पहले सीएम ग्रिड योजना के तहत जिन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था. उनमें से जोन-6 के अंतर्गत बगिया क्राॅसिंग कल्याणपुर से लेकर केसा कार्यालय तक बनने वाली पहली सड़क बनकर तैयार हो गई है. दशहरा से पहले इस खास नई सड़क पर राहगीर चल सकेंगे. खुद इस बात की पुष्टि कानपुर के नगर आयुक्त ने की है.
ईटीवी भारत से नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि बारिश के चलते केवल सड़क निर्माण का काम बाकी है. अधिकतर काम कराए जा चुके हैं. जिसमें सड़क किनारे फुटपाथ निर्माण, सड़क के बीचोबीच ग्रीन बेल्ट का निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल हैं. सीएम ग्रिड योजना के तहत कानपुर के सभी छह जोन में कुल 10 सड़कें बननी हैं. कई सड़कों में 50 प्रतिशत से अधिक का काम पूरा हो चुका है. इस साल के अंत तक कई सड़क सभी के सामने होंगी.
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत जहां-जहां सड़क बनाई जा रही हैं, उनमें किसी तरह का कोई अवरोध नहीं होगा. राहगीर इन सड़कों पर अपने वाहन लेकर चलेंगे तो उनके वाहन फर्राटा भर सकेंगे. सड़क के दोनों ओर के बीच में खाली जगहों पर हरियाली लगाई जाएगी. गाड़ी चलाते समय रास्ते में किसी तरह का कोई खंभा, हैंडपंप या अन्य कुछ भी ऐसा नहीं होगा जिससे किसी तरह के हादसे का डर हो. एक ओर से राहगीर आएंगे तो दूसरी ओर से वापस अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
कानपुर में यहां-यहां पर बन रहीं सीएम ग्रिड वाली सड़क
-जोन-6 में बगिया क्रासिंग से लेकर केसा कार्यालय तक.
-जोन एक में घंटाघर चौराहा से परेड चौराहा होते हुए ग्रीनपार्क तक.
-बर्रा बाईपास कर्रही रोड से रामबाग तिराहा होते हुए हमीरपुर मुख्य मार्ग तक.
-जोन-2 के अंतर्गत एनएच-19 से राजाराम चौराहा होते हुए नमक फैक्ट्री चौराहा के सामने से हमीरपुर रोड तक.
-जोन-3 के अंतर्गत बाबा कुटी चौराहा से सोटे वाला बाबा होते हुए अलंकार गेस्ट हाउस तक.
-जोन-2 के अंतर्गत लाल बंग्ला रोड से वीआईपी रोड तक तथा पैसिफिक लॉन होते हुए जेके फर्स्ट चौराहा तक.
-स्वरूप नगर मटका तिराहा से कमिश्नर आवास चौराहा से कंपनी बाग चौराहा तक समेकित विकास कार्य.
-दीप सिनेमा तिराहा से सोटे वाला बाबा मंदिर वाया एच ब्लॉक तक समेकित विकास कार्यय
-नौबस्ता बंबा से कर्रही रोड तक.
-गुरुदेव सिनेमा चौराहा से चि़ड़़ियाघर चौराहा.
यह भी पढ़ें : गड्ढों से छलनी कानपुर, जगह-जगह हड़प्पा जैसी खुदाई, 20 साल पुराना दर्द फिर ताजा
यह भी पढ़ें :
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी की मजबूत भागीदारी, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री का अहम पद - bjp national executive team announced smriti irani and harish dwivedi nominated national general secretary

सरकारी रिकॉर्ड में मृत होने के बावजूद चुनाव लड़ने का फैसला

लिंक एक्सप्रेसवे: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा निर्माण कार्यक्रम शुरू


