रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का एलान, आर्यन जुयाल बने कप्तान; रिंकू सिंह और कार्तिक त्यागी भी शामिल - uttar pradesh ranji team announced aryan juyal captain rinku singh kartik tyagi jeeshan ansari
रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का एलान, आर्यन जुयाल बने कप्तान; रिंकू सिंह और कार्तिक त्यागी भी शामिल बीसीसीआई की घरेलू श्रृंखला रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें विके…

सौजन्य से:- Jagran
रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का एलान, आर्यन जुयाल बने कप्तान; रिंकू सिंह और कार्तिक त्यागी भी शामिल
बीसीसीआई की घरेलू श्रृंखला रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को कप्तान बनाया गया है।
HighLights
- उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय रणजी टीम घोषित, आर्यन कप्तान।
- टीम 11 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।
- छह साल बाद लेग स्पिनर जीशान अंसारी की टीम में वापसी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। बीसीसीआई की घरेलू श्रृंखला रणजी ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की रणजी टीम की घोषणा बुधवार को सात दिवसीय कैंप के समापन के बाद की गई।
16 सदस्यीय टीम का चयन विकेट कीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की टीम बिहार के साथ 11 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के साथ नए सीजन की शुरुआत करेगी।
ग्रीन पार्क स्टेडियम बुधवार को कैंप के अंतिम दिन फिटनेस सत्र हुआ। इसमें सीनियर टीम के खिलाड़ियों ने फील्डिंग क्षमता का प्रदर्शन किया। सात दिवसीय कैंप से मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय और सहायक कोच राहुल सप्रू ने अच्छी-अच्छी मतलब स्टोरी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस को दुरुस्त किया।
यूपीसीए की ओर से घोषित प्रदेश की टीम में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, आराध्य यादव, करन शर्मा, माधव कौशिक, सिद्धार्थ यादव, प्रशांत वीर, कार्तिक यादव, जीशान अंसारी, वंश चौधरी, प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह और कार्तिक त्यागी का चयन हुआ है।
कैंप में शतक लगा जीशान ने पेश की थी दावेदारी
ग्रीन पार्क में आयोजित रणजी कैंप का हिस्सा बने लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने अभ्यास मैच में शतक लगाकर बल्ले कम दिखाया था। करीब छह साल से उत्तर प्रदेश की टीम से बाहर चल रहा है जीशान की वापसी हुई है।
जीशान का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2014 में, 15 साल की उम्र में, उन्हें उत्तर प्रदेश अंडर-16 ट्रायल्स के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनका सिलेक्शन नहीं हुआ।
उसी सीज़न में, उन्होंने राज्य की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों में जगह बना ली। 2014-15 कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19) में, अंसारी ने 40 विकेट लिए - जो टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा थे।
वे कर्नल सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट में 13.44 की औसत से 18 विकेट ले चुके हैं। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम में जगह मिली। वे 2017-18 रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लिए थे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

श्रेयस अय्यर की रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ में शतक लगाकर 18 पायदान ऊपर पहुंचे

UP Panchayat Election 2026: यूपी में कब होंगे ग्राम पंचायत चुनाव? आज हाईकोर्ट में साफ होगी चुनाव की तारीख, जानिए OBC आरक्षण का फार्मूला

Supreme Court Slams Uttar Pradesh Govt Over 'Shocking' 10-Y…


