होम›शिक्षा-करियर›माफिया मिट्टी में मिल गए, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, वाराणसी से सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा निशाना
शिक्षा-करियर

माफिया मिट्टी में मिल गए, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, वाराणसी से सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा निशाना

सीएम योगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वडनगर से काशी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर सेवा यात्रियों और युवाओं के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण क…

Navbharat Times के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 09:04 pm बजे
माफिया मिट्टी में मिल गए, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, वाराणसी से सीएम योगी का विपक्ष पर सीधा निशाना

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीएम योगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वडनगर से काशी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर सेवा यात्रियों और युवाओं के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

पीएम मोदी का किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को गुजरात की धरती पर एक करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ। उस समय भुज के भूकंप से गुजरात त्रस्त था। कई महीनों तक भूकंप के झटके आते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात फिर खड़ा हुआ और मॉडल स्टेट के रूप में सामने आया।सीएम ने कहा कि सरकार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्ष पहले गुजरात से जो यात्रा शुरू की, उसका अनुभव आज पूरा भारत ले रहा है। भारत सुरक्षित और समृद्ध हुआ है तथा वैश्विक मानचित्र पर एक ताकत के रूप में उभरा है।

पीएम को दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन विकसित और आत्मनिर्भर भारत का है। यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब हर जिला, गांव, कस्बा और राज्य खुद को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।सीएम ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्पों के अभिनंदन के साथ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना का भी एहसास करा रही है। युवाओं की यही ऊर्जा 2047 में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में लगेगी।

यूपी में बदली स्थिति का जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में दस वर्ष पहले जिस जमीन पर माफिया खड़ा हो जाता था, वह उसकी हो जाती थी। जिस जमीन पर किसी सपाई की नजर पड़ जाती थी, मानकर चलिए वह जमीन उसकी हो गई। बेटियां सूर्यास्त के बाद बाहर नहीं निकल सकती थीं और व्यापारी भय के साये में जीने को मजबूर थे।सीएम ने कहा कि पर्व और त्योहार से पहले उत्सव नहीं, उपद्रव शुरू हो जाते थे। प्रदेश उस समय पहचान के संकट से गुजर रहा था। यात्रा के जरिए वडनगर से पवित्र जल काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा, जबकि वाराणसी का जल हाटकेश्वर महादेव मंदिर में अर्पित किया गया।

एक भारत श्रेष्ठ भारत का भाव

सीएम योगी ने कहा कि यह यात्रा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को साकार कर रही है। युवाओं ने गर्मी, बारिश और अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करते हुए यात्रा पूरी की। सीएम योगी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अभियान नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।युवाओं का किया आह्वान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वडनगर से काशी तक सेवा संकल्प यात्रा में एक हजार से अधिक कार्यकर्ता 500 बाइक से निकले। 20 रूट पर 35,263 किलोमीटर का सफर तय करते हुए यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंची। यात्रा के दौरान 25 तरह की गतिविधियों को चलाया गया।इसके तहत 1518 सेवा कार्यक्रम, 13,239 पौधरोपण, 516 स्वच्छता अभियान, 147 लाभार्थी संवाद, 143 युवा संवाद और 122 ग्राम सभाएं हुईं। युवाओं ने सफाई, पौधरोपण और नशामुक्ति अभियान चलाए। प्रधानमंत्री मोदी भी यात्रा के क्रम में युवाओं से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें

गांव से ग्लोबल तक मोदी की 25 साल की यात्रा:  पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा; योगी बोले- भारत को मिली नई पहचान
शिक्षा-करियर

गांव से ग्लोबल तक मोदी की 25 साल की यात्रा: पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा; योगी बोले- भारत को मिली नई पहचान

वाराणसी में 7 अक्टूबर को सीएम योगी का आगमन:  कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क - Benipur(Rajatalab) News
शिक्षा-करियर

वाराणसी में 7 अक्टूबर को सीएम योगी का आगमन: कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क - Benipur(Rajatalab) News

आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित
 - nitin naveens first varanasi rally cm yogi himanta biswa sarma join
शिक्षा-करियर

आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित - nitin naveens first varanasi rally cm yogi himanta biswa sarma join

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री:  सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित
शिक्षा-करियर

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री: सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित