होमक्राइमकानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe
क्राइम

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में उनके बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सुब्रत…

Jagran के अनुसार24 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में उनके बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सुब्रत ...और पढ़ें

HighLights

- 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड में शालू, विशाल और राजकिशोर से थाने और आइआइटी चौकी में पूछताछ

- सीडीआर सामने रखकर फ्लैट की चाबी, जेड स्क्वायर में खरीदारी और ससुर से बिगड़े रिश्तों की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

- 200 सवालों की सूची के साथ छह पुलिसकर्मियों की टीम ने तीनों से की पूछताछ, फिर सुब्रत भी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में देर रात बेटे सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिन में कल्याणपुर थाने में पत्नी शालू से आमना सामना कराया गया था। नौकर ने बयान बदलते हुए कहा कि सुब्रत ने सुपारी दी थी। पकड़े जाने पर शालू का नाम लेने को कहा था।

दवा कारोबारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने बुधवार को 24 घंटे की कस्टडी रिमांड में लिए गए शालू मिनोचा, विशाल गौतम और राजकिशोर से पूछताछ शुरू की। दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर जेल से बाहर आने के बाद पुलिस टीम तीनों को जेड स्क्वायर मॉल, कल्याणपुर थाने और आईआईटी चौकी ले गई। जहां देर शाम आईआईटी पुलिस चौकी में पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ।

्र

कोर्ट में पेश होने जाती शालू। जागरण अर्काइव

पति को सामने देखते हुए फफक कर रो पड़ी थी शालू

पुलिस ने आरोपितों के सामने कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर), मॉल में खरीदारी, फ्लैट की चाबी से जुड़े सवाल रखकर हत्या की साजिश की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने शालू का उसके पति सुब्रत से कल्याणपुर थाने में सामना भी कराया। सुब्रत को सामने देखते ही शालू भावुक होकर रोने लगी और बेटे श्रीजय का हाल पूछा।

हत्याकांड के बाद सुब्रत और शालू। जागरण अर्काइव

सुब्रत ने मुंह फेर लिया

सुब्रत ने उससे दूरी बनाए रखी और उसकी तरफ से मुंह फेर लिया जैसे वह उसे पहचानता ही न हो। शालू ने पुलिस को बताया कि सुब्रत उसे अच्छी तरह जानता है और इसके बावजूद जेल में उससे मिलने नहीं आया। इस आमने-सामने के दौरान दोनों के बीच तनाव साफ नजर आया।

पुलिस गिरफ्त में सुब्रत। जागरण

पहले जेड स्क्वायर मॉल लेकर पहुंची पुलिस

कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद बुधवार दोपहर पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल से अपनी कस्टडी में लेने के बाद उन्हें जेड स्क्वायर मॉल लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने शालू और विशाल की खरीदारी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की। जांच टीम यह जानना चाहती है कि दोनों मॉल कब पहुंचे, कितनी देर वहां रहे और हत्या की घटना से इसका कोई संबंध था या नहीं।

विनीत मिनोचा की हत्या के बाद सोफे पर लेटी हत्यारोपित शालू। जागरण अकाईव

25 मिनट तक रोती रही शालू

मॉल के बाद तीनों को कल्याणपुर थाने लाया गया। यहां पर पहले शालू से करीब 20 से 25 मिनट पुलिस ने अकेले में पूछताछ की इसके बाद आधे घंटे तक विशाल और राजकिशोर से पूछताछ करने के बाद शालू समेत तीनों से 15 मिनट तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान शालू रोती ही रही। इसके बाद तीनों को आईआईटी पुलिस चौकी ले जाया गया जहां देर शाम चौकी में पूछताछ की गई।

आज मेडिकल कराकर भेजा जाएगा जेल

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जेल से मेडिकल कराने के बाद ही तीनों का कस्टडी रिमांड लिया गया था। गुरुवार को मेडिकल कराने के बाद दोपहर 12 बजे तीनों को वापस जेल भेजा जायेगा। शालू को रात में कल्याणपुर की महिला हेल्पडेस्क में जबकि विशाल और राजकिशोर को थाने में रखा गया है। शालू का बीपी बढ़ने की वजह से डाक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है।

जेल से नौकर विशाल, उसके साथी राजकिशोर और बहू शालू को रिमांड पर लेकर जाती पुलिस। जागरण

विशाल ने बदला बयान कहा- सुब्रत के कहने पर की थी हत्या

रिमांड के दौरान विशाल के बयान से केस का पूरा रुख बदलकर रख दिया है। पहले जहां पकड़े जाने पर उसने शालू का नाम लेकर हत्या करने और इसके बदले छह लाख रुपये देने की बात कही थी। वहीं रिमांड के दौरान बुधवार को उसने बताया कि विशाल ने ही पिता विनीत मिनोचा की हत्या करने के नाम पर छह लाख रुपये देने की बात कही थी। विशाल से पुलिस को बताया कि सुब्रत ने उससे कहा था कि पकड़े जाने पर शालू का नाम ले लेना।

ये बरामद किया

पुलिस ने राजकिशोर की निशानदेही पर रतन आर्बिट के ही खाली प्लाट से फ्लैट की चाबी के साथ ही खून से सना कपड़ा और गमछा भी बरामद कर लिया है। ये वही गमछा है जिसमें हत्या के दौरान मुंह छिपाने के लिए शालू ने विशाल को दिया था। विशाल ने बताया कि सुब्रत ने ही उससे अपनी दुकान में चोरी करवाई थी। इसी वजह से पिता-पुत्र में आए दिन विवाद होता था।्सुर

सुब्रत पर 15 लाख का कर्ज

वहीं जब सुब्रत से पूछताछ की गई कि घटना में उसने विशाल को पहचानने से इन्कार क्यों किया तो उसने नशे में होने की बात कही। इस पर पुलिस ने कहा पिता की हत्या के बाद क्या अगले दिन भी वह नशे की हालत में था। पुलिस ने जब चैटिंग और काल डिटेल सामने रखी तो सुब्रत कोई जवाब नहीं दे सका। सुब्रत ने बताया कि उस पर 15 लाख रुपये का कर्ज था। विशाल के बयानों के बाद सुब्रत का गुरुवार को जेल जाना तय है।

हत्या की रात को पार्टी में डांस करते सुब्रत और शालू। वीडियो ग्रैब

छह सदस्यीय टीम ने तैयार किए 200 सवाल

पुलिस ने पूछताछ के लिए सवालों की विस्तृत सूची तैयार की है। थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी और विचेवक समेत छह पुलिसकर्मियों की टीम ने करीब 200 सवाल तैयार किए। इनमें हत्या से पहले आरोपियों के संपर्क, मोबाइल लोकेशन, बातचीत, पैसों के लेनदेन, फ्लैट में आने-जाने और घटना के बाद की गतिविधियों से जुड़े सवाल शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों के जवाबों का मिलान सीडीआर और पुलिस के पास मौजूद अन्य साक्ष्यों से किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तीनों आरोपियों के बयान एक-दूसरे से मेल खाते हैं या उनमें विरोधाभास है। पूछताछ की वीडियोग्राफी भी कराई गई है, ताकि जांच के दौरान हुई प्रक्रिया का रिकार्ड सुरक्षित रहे।

यह फोटो एआई से तैयार की गई है

ससुर-बहू के रिश्ते कब बिगड़े, तलाश रही पुलिस

जांच का एक अहम सवाल यह भी है कि विनीत मिनोचा और शालू के रिश्ते कब से खराब हुए। पुलिस पारिवारिक विवाद, संपत्ति से जुड़े मतभेद और घरेलू मामलों समेत अलग-अलग पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। जांच अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि दोनों के बीच विवाद की शुरुआत कब हुई और वह किस स्तर तक पहुंच गया था।इसके साथ ही पुलिस शालू और विशाल के बीच संपर्क की अवधि और उनके बीच हुए लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है।

नौकर विशाल के बयान और परिस्थितिजन्य व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच में माना गया है कि दावा कारोबारी की हत्या में उसका बेटा सुब्रत भी शामिल था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। बहू शालू को लेकर नई जानकारियां मिली हैं, जिन पर जांच चल रही है।

रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें