होमशिक्षा-करियरवैश्विक शहरों की ल‍िस्‍ट में वाराणसी 832वें पायदान पर, रैंक‍िंग का जान लें महत्‍व भी - varanasi ranks 832nd in global cities index by oxford economics
शिक्षा-करियर

वैश्विक शहरों की ल‍िस्‍ट में वाराणसी 832वें पायदान पर, रैंक‍िंग का जान लें महत्‍व भी - varanasi ranks 832nd in global cities index by oxford economics

वैश्विक शहरों की लिस्ट में वाराणसी 832वें पायदान पर, रैंकिंग का जान लें महत्व भी ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की ग्लोबल सिटीज इंडेक्स रिपोर्ट में वाराणसी 832वें पायदान पर है, जो शहर के विकास की समग्र तस्वीर ...और पढ़ें HighLight…

Jagran के अनुसार23 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
वैश्विक शहरों की ल‍िस्‍ट में वाराणसी 832वें पायदान पर, रैंक‍िंग का जान लें महत्‍व भी
 - varanasi ranks 832nd in global cities index by oxford economics

सौजन्य से:- Jagran

वैश्विक शहरों की लिस्ट में वाराणसी 832वें पायदान पर, रैंकिंग का जान लें महत्व भी

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की ग्लोबल सिटीज इंडेक्स रिपोर्ट में वाराणसी 832वें पायदान पर है, जो शहर के विकास की समग्र तस्वीर ...और पढ़ें

HighLights

- वाराणसी ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में 832वें पायदान पर।

- मानव पूंजी में बेहतर, पर पर्यावरण रैंक 952वीं।

- शहर के विकास में बुनियादी ढांचे का दबाव बढ़ा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दुनिया के तेजी से बदलते शहरी परिदृश्य में उत्तर प्रदेश के शहर भी वैश्विक मानचित्र पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। आक्सफोर्ड इकोनामिक्स की ग्लोबल सिटीज इंडेक्स रिपोर्ट में वाराणसी 832वें पायदान पर है। काशी की समग्र रैंक के साथ अलग-अलग मानकों के आंकड़े शहर के विकास की तस्वीर के कई अलग पहलुओं को सामने रखते हैं।

सूची में मेरठ 827वें और जमशेदपुर 844वें स्थान पर दर्ज हैं। यानी वाराणसी समग्र रैंकिंग में मेरठ से पांच पायदान पीछे और जमशेदपुर से 12 पायदान आगे है। वाराणसी का कुल स्कोर 28.9 दर्ज किया गया है। अलग-अलग संकेतकों में मानव पूंजी का स्कोर 37.8 है। यह शहर में शिक्षा, कौशल और मानव संसाधन से जुड़े विकास की स्थिति को रेखांकित करता है।

काशी की विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, पर्यटन और सेवा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियां इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण आधार बनाती हैं। वहीं शहर की क्वालिटी आफ लाइफ का स्कोर 28.9 है। तेजी से बढ़ते पर्यटन और शहरी विस्तार के बीच आवास, यातायात, स्वच्छता, जल-निकासी, सार्वजनिक सुविधाएं और प्रदूषण जैसे मुद्दे जीवन गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले प्रमुख शहरी कारक हैं।

जबकि वाराणसी की समग्र रैंक 832 होने के बावजूद पर्यावरणीय रैंक 952 है। रिपोर्ट में पर्यावरण का स्कोर 57.4 दर्ज है। यानी समग्र वैश्विक स्थिति की तुलना में पर्यावरण संबंधी प्रदर्शन की रैंक अलग स्तर पर है।

शहर के लिए बढ़ती आबादी, वाहनों का दबाव, सड़क की धूल, निर्माण गतिविधियां, कचरा प्रबंधन और वायु गुणवत्ता जैसे विषय इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बने हुए हैं। यहां गवर्नेंस का स्कोर 23.0 दर्ज है। वहीं अर्थव्यवस्था का स्कोर 25.9 है। इससे शहर के सामने आर्थिक गतिविधियों को रोजगार और निवेश में बदलने के साथ-साथ शहरी प्रशासन की क्षमता बढ़ाने की चुनौती भी सामने आती है।

काशी के लिए क्या है संकेत

ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में स्थान मिलना वाराणसी की वैश्विक पहचान को दर्शाता है, लेकिन 832वीं समग्र रैंक और 952वीं पर्यावरण रैंक शहर के विकास के अगले चरण की चुनौतियों की ओर भी संकेत करती है। पर्यटन, धार्मिक गतिविधियों, हस्तशिल्प और सेवा क्षेत्र के विस्तार के साथ शहर पर बुनियादी ढांचे का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में वैश्विक शहरों की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक विस्तार के साथ मानव पूंजी, जीवन गुणवत्ता, पर्यावरण और शहरी शासन के मानकों में समानांतर सुधार महत्वपूर्ण होगा।

एक नजर में वाराणसी

- समग्र रैंक : 832

- कुल स्कोर : 28.9

- अर्थव्यवस्था : 25.9

- मानव पूंजी : 37.8

- जीवन गुणवत्ता : 28.9

- पर्यावरण : 57.4

- शासन : 23.0

- पर्यावरण रैंक : 952

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें