होमक्राइमUP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
क्राइम

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में आज तेजी से मौसम बदल सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने प्रभाव के चलते कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 20 से अधिक जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी…

ABP News के अनुसार24 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- ABP News

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में आज तेजी से मौसम बदल सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने प्रभाव के चलते कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 20 से अधिक जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश में आज (गुरूवार) को बंगाल की खाड़ी में बने प्रभाव के चलते कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. दिन भर बादल छाए रह सकते हैं. तापमान सामान्य रहेगा,लेकिन कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी.

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. हवाएं में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी.

यह भी पढ़ें: 'तो इकरा हसन हार जातीं...' INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

प्रमुख जिलों का तापमान

प्रदेश में तापमान सामान्य 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बीते 24 घंटों में भी ज्यादातर शहरों में तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच ही रहा. आज बारिश वाले जिलों में गिरावट दर्ज की जा सकती है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहें का अनुमान है. कानपुर में तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा. वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इसके अलावा पूर्वी जिलों में ज्यादातर जगह 36 डिग्री के आसपास रहेगा.

बारिश और बादल का असर

आज पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. पूर्व यूपी में कई जगह गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसी तरह वेस्ट यूपी में भी बारिश का अनुमान है. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी. दिन में उमस का असर भी दिखेगा. बारिश के चलते तापमान कई जगह 9 डिग्री तक गिर सकता है. कहीं भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी नहीं है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वी और वेस्ट यूपी के साथ मध्य यूपी के जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. बारिश वाले जिलों में प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर समेत कई जिले शामिल हैं. इसके अलावा बांदा,चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी में भी हल्की बारिश हो सकती है. 20 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: होटल से कैश-गहनों से भरा बैग चोरी, संदिग्ध कैमरे में कैद

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें