होमक्राइमVaranasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत
क्राइम

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी) में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 34 वर्षीय अनुज पटेल को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर…

Hindustan के अनुसार24 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

सौजन्य से:- Hindustan

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी) में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 34 वर्षीय अनुज पटेल को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। एसडीएम ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। अनुज ठेकेदार थे और उनका परिवार सरकार से मुआवजे की मांग कर रहा है।

Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। सुद्धिपुर (शिवपुर) में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार भवन निर्माण के ठेकेदार 34 वर्षीय अनुज पटेल की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बाबतपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने बस समेत चालक को पकड़ लिया है। सुद्धिपुर निवासी अनुज पटेल बाइक से गिलट बाजार की तरफ से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आगे बढ़े, पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक पहुंचीं। मौके पर शिवपुर, कैंट और लालपुर-पांडेयपुर थाने की फोर्स भी बुला ली गई।

जाम के कारण सड़क पर दिक्कतें

करीब दो घंटे जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गईं। आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने और यातायात सुचारु करने का प्रयास किया। एसडीएम सदर नितिन सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मृतक परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी एवं अन्य मदद का मांगपत्र सौंपा। उन्होंने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

अनुज की पेशेवर यात्रा

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद पिता संग करने लगा काम

अनुज पटेल ने बीटेक की डिग्री ली थी। हालांकि नौकरी के बजाए ठेकेदार पिता अमरनाथ सिंह के साथ भवन निर्माण का काम संभालते थे। अनुज दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई का नाम अनुराग है। अनुज के दो दो छोटे बच्चे और पत्नी प्रियंका सिंह हैं।

सड़क पर चोक की स्थिति

आसपास के मार्ग भी दो घंटे तक रहे चोक

गिलट बाजार से बाबतपुर मुख्य मार्ग पर जाम से चार और दो पहिया वाहन सवार दूसरे मार्ग का सहारा लेने लगे। दूसरे मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो यातायात व्यवस्था चरमरा गई। भोजूबीर से सिंधोरा मार्ग पूरी तरह जाम रहा। गिलट बाजार से शिवपुर चुंगी होते सेंट्रल जेल रोड, शिवपुर रोड, अर्दलीबाजार तक भीषण जाम लगा रहा। दूसरे मार्गों पर न पुलिस दिखी, न यातायतकर्मी। लोग खुद ही वाहनों को इधर-उधर करवाकर निकलने का प्रयास करते रहे.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें