वाराणसी में बारिश के बाद सड़कें बनीं तालाब,VIDEO: 3 फीट तक पानी, नगर निगम के दावे फेल - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Rain Update | Heavy Waterlogging In City, Nagar Nigam Fails वाराणसी में बारिश के बाद सड़कें बनीं तालाब,VIDEO:3 फीट तक पानी, नगर निगम के दावे फेल वाराणसी1 घंटे पह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Rain Update | Heavy Waterlogging In City, Nagar Nigam Fails
वाराणसी में बारिश के बाद सड़कें बनीं तालाब,VIDEO:3 फीट तक पानी, नगर निगम के दावे फेल
वाराणसी1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वाराणसी के अम्बियामंडी, नेशनल पीजी कालेज और आजाद पार्क इलाके में बारिश के पानी से हुई दिक्कत।
वाराणसी में रविवार शाम करीब 4 बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। अंबियामंडी, पीलीकोठी, आजाद पार्क और नेशनल इंटर कॉलेज के पास करीब 3 फीट तक पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद भी काफी देर तक लोग जलभराव से परेशान रहे। करीब दो
.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन इलाकों में आधे घंटे की बारिश में ही कमर तक पानी भर जाता है। इसके बाद पानी निकलने में करीब दो घंटे लगते हैं। जलभराव की तस्वीरों ने नगर निगम के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए। महापौर ने शहर में किसी भी इलाके में पानी न लगने की बात कही थी, लेकिन बारिश के बाद की तस्वीरें इससे अलग स्थिति दिखा रही हैं। वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।
देखिए तस्वीरें…
बारिश के बाद नेशनल इंटर कॉलेज और पीलीकोठी के पास सड़क पर पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
आजाद पार्क इलाके की गलियों में बारिश का पानी घुस गया। लोगों को इसी पानी के बीच से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अंबियामंडी में बारिश के बाद सड़क पर सीवर का गंदा पानी बहने लगा। बच्चों को इसी जलमल के बीच से होकर मदरसे से घर लौटना पड़ा।
लोगों को करीब 2 घंटे तक जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद सड़क से पानी धीरे-धीरे उतर सका।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 7 अक्टूबर को सीएम योगी का आगमन: कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रतिनिधि ने घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क - Benipur(Rajatalab) News

आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित - nitin naveens first varanasi rally cm yogi himanta biswa sarma join

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री: सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन; जगतपुर में जनसभा को नितिन नबीन, योगी, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी करेंगे संबोधित


